LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar Stampede: नालंदा में शीतला मंदिर में भगदड़, पूजा के दौरान 2 महिलाओं की दर्दनाक मौत, कई घायल

Bihar Stampede: प्राचीन शीतला माता मंदिर में पूजा के दौरान मची भगदड़ ने दो महिलाओं की जान ले ली...

Stampede at Nalanda Temple 2 Women Dead Several Injured
शीतला मंदिर में भगदड़- फोटो : reporter

Bihar Stampede: नालंदा जहां लोग स्वास्थ्य और कृपा की उम्मीद लेकर पहुंचे थे, वहीं अचानक अफ़रा-तफ़री और ख़ौफ़ का मंजर बन गया। दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में पूजा के दौरान मची भगदड़ ने दो महिलाओं की जान ले ली, जबकि एक दर्जन से ज़्यादा श्रद्धालु जख्मी हो गए।

बताया जाता है कि मंदिर परिसर में भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। इसी दौरान अचानक धक्का-मुक्की शुरू हुई और देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए। लोग एक-दूसरे पर गिरते चले गए और आस्था का ये दरबार चीख़-पुकार से गूंज उठा। दो महिलाएं इस भगदड़ में दब गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

Diarch GO

यह मंदिर कोई आम जगह नहीं, बल्कि एक सिद्धपीठ माना जाता है, जहां चर्म रोगों और बच्चों की बीमारियों से निजात पाने की मान्यता है। पंचाने नदी के किनारे बसे इस पवित्र स्थल का इतिहास भी रहस्यमयी और प्राचीन है कहा जाता है कि विदेशी यात्री भी यहां आ चुके हैं।

घटना के बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल भेजा गया। लेकिन सवाल अब भी हवा में तैर रहा है क्या आस्था के इस दरबार में सुरक्षा इंतज़ाम नाकाफी थे, या भीड़ का अनियंत्रित सैलाब इस हादसे की असली वजह बना?

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- राज पाण्डेय