LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Road Accident: सीएम के गृह जिले में भयानक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने ली डॉक्टर की जान, परिवार में मातम

Bihar Road Accident: एक बेहद दुखद सड़क हादसे में एक पशु चिकित्सा पदाधिकारी की मौत हो गई। ...

Road Accident
तेज रफ्तार ट्रक ने ली डॉक्टर की जान- फोटो : reporter, Meta

Bihar Road Accident: नालंदा में  एक बेहद दुखद सड़क हादसे में नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के राणाबीघा के पास बुधवार देर शाम एक पशु चिकित्सा पदाधिकारी की मौत हो गई। इस घटना से उनके परिवार और चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

नवादा से लौट रहे थे अपने आवास

मृतक की पहचान शेखपुरा निवासी डॉ. सुनील कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वे नवादा जिले के ओढ़नपुर से बिहारशरीफ के दीपनगर स्थित अपने वास्तु विहार स्थित आवास लौट रहे थे। इसी बीच, राणाबीघा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।

Diarch GO

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

हादसे के बाद डॉ. सुनील कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें तुरंत बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया। दुर्भाग्यवश, पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

डॉ. सुनील कुमार नवादा जिले के ओढ़नपुर में 2022 से भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। वे वर्तमान में दीपनगर के वास्तु विहार में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। उनकी आकस्मिक मौत से उनके परिजनों में कोहराम मच गया है, और चिकित्सा समुदाय में भी गहरा शोक है।

NSIT
Nsmch

थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय