LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Hero Asia Cup 2025 : हीरो एशिया कप फाइनल : भीड़ के आगे बेबस दर्शक, बिना मैच देखे लौटे हजारों खेल प्रेमी

Hero Asia Cup 2025 : राजगीर में खेले जा रहे हीरो एशिया कप फाइनल में भीड़ के आगे दर्शक बेबस हो गए. बिना मैच देखे ही हज़ारों खेल प्रेमी वापस लौट गए.....पढ़िए आगे

Hero Asia Cup 2025 : हीरो एशिया कप फाइनल : भीड़ के आगे बेबस
वापस लौटे खेल प्रेमी - फोटो : RAJ

NALANDA : हीरो एशिया कप 2025 के फाइनल मैच के दिन राजगीर स्थित खेल स्टेडियम के बाहर हॉकी समर्थकों की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। स्थिति ऐसी रही कि आधे से अधिक दर्शकों को टिकट होने के बावजूद अंदर प्रवेश नहीं मिल सका और उन्हें बिना मैच देखे ही मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।

बिहार राज्य के अलावा ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल से भी बड़ी संख्या में खेल प्रेमी फाइनल मुकाबला देखने के लिए पहुंचे थे। उनका कहना था कि बड़े उत्साह और चाहत के साथ वे फाइनल मैच देखने आए थे, लेकिन भारी भीड़ के कारण स्टेडियम के भीतर प्रवेश न मिल पाने से उन्हें गहरी निराशा हाथ लगी।

Diarch GO

स्टेडियम के बाहर जुटी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। बावजूद इसके, अधिक भीड़ की वजह से कई दर्शकों को बाहर ही रोक दिया गया। दिलचस्प बात यह रही कि निराश दर्शक बाहर से ही भारतीय टीम का हौसला बढ़ाते नजर आए। उनका कहना था कि “आज भारत की ही जीत होगी।” खेल प्रेमियों ने टीम इंडिया को जीत के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

फाइनल मुकाबले के दिन स्टेडियम में बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी, वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी तथा खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता की मौजूदगी तय थी। भीड़ की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था इतनी कड़ी रही कि वीआईपी वर्ग के कुछ लोगों को भी प्रवेश द्वार पर रोकना पड़ा।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट