LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News: जहर की चुप्पी और सूदखोरों का ज़ुल्म, पावापुरी में सामूहिक आत्महत्या कांड, काली मंदिर बाबा समेत चार नामजद

Bihar News: एक पूरा परिवार ज़हर खाकर इस दुनिया से विदा हो गया और पीछे छोड़ गया सवालों का सैलाब, सूदखोरों के ज़ुल्म की स्याह परछाइयाँ और एक समाज की निष्ठुर चुप्पी।

 mass suicide in Pawapuri
जहर की चुप्पी और सूदखोरों का ज़ुल्म- फोटो : reporter

Bihar News: बिहार की ज़मीन ने 18 जुलाई को एक ऐसा खौफनाक मंजर देखा, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। पावापुरी के रायफल मोड़ के पास स्थित काली मंदिर के समीप एक पूरा परिवार ज़हर खाकर इस दुनिया से विदा हो गया  और पीछे छोड़ गया सवालों का सैलाब, सूदखोरों के ज़ुल्म की स्याह परछाइयाँ और एक समाज की निष्ठुर चुप्पी।

मरने वालों में  धर्मेंद्र कुमार (परिवार का मुखिया), उनकी पत्नी सोनी देवी, 14 वर्षीय बेटी दीपा, 16 वर्षीय बेटी अरिका, 15 वर्षीय बेटा शिवम कुमार थे ।

Diarch GO

राजगीर के डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने खुलासा किया कि यह कोई क्षणिक आवेग नहीं था, बल्कि लम्बे समय से चल रही आर्थिक तंगी, सामाजिक तिरस्कार और सूदखोरों की प्रताड़ना ने परिवार को अंदर से इतना तोड़ दिया कि उन्होंने जहर खाकर सामूहिक आत्महत्या का रास्ता चुन लिया।

काली मंदिर बाबा  धर्म की आड़ में सूद का काला कारोबार.अजय कुमार  स्थानीय उधारी दलाल,धर्मेन्द्र मोदी  प्रताड़ना का मुख्य सूत्रधार,घनश्याम प्रसाद (निवासी – शेखपुरा)  जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

NSIT
Nsmch

बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान तेज़ कर दिया गया है।राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह. डीएसपी राम दुलार प्रसाद, सर्किल इंस्पेक्टर मनीष भारद्वाज, डीआईयू प्रभारी आलोक कुमार,थानाध्यक्ष दीपक कुमार (गिरियक),दारोगा भावना कुमारी छापेमारी टीम में शामिल थे।

यह आत्महत्या नहीं, सिस्टम की सामूहिक नाकामी का नतीजा है। काली मंदिर जैसे धार्मिक स्थल को भी सूदखोरी और मानसिक शोषण का अड्डा बना दिया गया। एक पूरा परिवार तबाह हो गया, लेकिन उन दरिंदों की आंखों में न पश्चाताप है, न डर।

सवाल उठते हैं  कि  क्या धर्म के नाम पर पनप रहे सूदखोरों के गढ़ों पर कभी प्रशासन का बुलडोज़र चलेगा? क्या इन बच्चों की मौत समाज के लिए चेतावनी बनेगी या फिर अखबार की एक खबर बनकर रह जाएगी?अब देखना यह है कि क्या ये चारों आरोपी क़ानून के शिकंजे में आएंगे या सूदखोरी की यह सड़ी हुई जड़ें फिर किसी और धर्मेंद्र को निगल जाएंगी?

रिपोर्ट- राज पाण्डेय