LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Politics:विदेश जाकर आराम किया, अब पश्चाताप कर रहे हैं.... श्रवण कुमार का तेजस्वी पर तंज, कहा- "जनता ने पहले ही नकारा"

Bihar Politics: बिहार सरकार के परिवहन एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने आरजेडी अध्यक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा कटाक्ष किया।...

Shravan Kumar Slams Tejashwi
श्रवण कुमार का तेजस्वी पर तंज- फोटो : reporter

Bihar Politics: बिहार सरकार के परिवहन एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने आरजेडी अध्यक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता पहले ही उन्हें नकार चुकी है। मंत्री ने कहा कि अगर तेजस्वी यादव ने बिहार में बेहतर काम किया होता, तो उनकी पार्टी आज 35 सीटों पर सिमट कर नहीं रह जाती और उन्हें मात्र 25 सीटों पर संतोष नहीं करना पड़ता। ये बाते नालंदा के मघड़ा गांव में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में  श्रवण कुमार ने कही है।

श्रवण कुमार ने तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी यादव ने जनता की भावनाओं का ख्याल नहीं रखा, और विदेश जाकर आराम करते रहे, अब लौटकर पश्चाताप कर रहे हैं। इसलिए सत्ता की जिम्मेदारी उनके लिए अभी और इंतजार करेगी।

इस अवसर पर मंत्री ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से ही वे सातवीं बार बिहार सरकार में मंत्री बने हैं। समारोह में स्थानीय पार्षद बंटी कुमारी भी उपस्थित थीं।

मंत्री ने बिहार शरीफ प्रखंड में पार्टी का सदस्यता अभियान भी साझा किया। उन्होंने बताया कि अब तक 21 लोगों को प्राथमिक सदस्य बनाया गया है और 10 जनवरी तक हर पंचायत के प्रत्येक बूथ पर कम से कम तीन सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा सके।

NSIT
Nsmch

तेजस्वी यादव के विदेश से देर रात लौटने पर श्रवण कुमार ने चुटकी लेते हुए कहा कि जो व्यक्ति विदेश जाता है, वह वापस भी आता है। अब जब तेजस्वी यादव लौट आए हैं, तो उन्हें अपने काम-काज पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए, इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं है।

मंत्री श्रवण कुमार के इस बयान ने राजनीतिक हलकों में एक बार फिर तेजस्वी यादव की  विदेश यात्रा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय