LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News : एक्शन मोड में मंत्री श्रवण कुमार, बिहारशरीफ बस स्टैंड की गंदगी देख अधिकारियों को लगाई फटकार, अत्याधुनिक निर्माण का दिया निर्देश

Bihar News : बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने बिहारशरीफ बस स्टैंड का जायजा लिया. जहाँ गन्दगी को देखकर उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई.....पढ़िए आगे

Bihar News : एक्शन मोड में मंत्री श्रवण कुमार, बिहारशरीफ बस
अधिकारियों को फटकार - फोटो : RAJ

NALANDA : बिहारशरीफ के रांची रोड स्थित सरकारी बस स्टैंड का औचक निरीक्षण शनिवार को बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने किया। निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड में फैली गंदगी, अव्यवस्था और जर्जर हालात को देखकर मंत्री खासे नाराज नजर आए। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल साफ-सफाई दुरुस्त कराने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहारशरीफ का यह बस स्टैंड खंडहर की तरह नहीं रहेगा। इसका पुनर्निर्माण कराया जाएगा और इसे अत्याधुनिक बस स्टैंड के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नया कार्यालय भवन बनाया जाएगा तथा यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक सभी आधारभूत संरचनाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने दो नए बस मार्गों की भी घोषणा की। पहला मार्ग पटना से दनियावां होते हुए बिहारशरीफ और राजगीर तक संचालित होगा, जबकि दूसरा मार्ग पटना से हिलसा, इस्लामपुर, राजगीर होते हुए हिसुआ से रजौली तक चलेगा। उन्होंने कहा कि इससे नालंदा जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

Diarch GO

मंत्री ने बताया कि वर्तमान में बस स्टैंड से केवल 41 बसों का ही परिचालन हो रहा है और कर्मचारियों की भारी कमी बनी हुई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बसों के संचालन, रखरखाव और यात्रियों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। बसों के निर्धारित समय पर प्रस्थान, लॉगशीट रजिस्टर में सही तरीके से प्रविष्टि और व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का लक्ष्य है कि परिवहन विभाग की सुविधाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें। मुख्यमंत्री परिवहन योजना के तहत प्रखंड से जिला तक सात-सात बसें उपलब्ध कराई जा रही हैं, वहीं ग्राम पंचायत से प्रखंड तक आवागमन के लिए भी बड़े पैमाने पर लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं।

निरीक्षण के बाद मंत्री ने भरोसा दिलाया कि बस स्टैंड की स्थिति की विस्तृत समीक्षा कर इसे दुरुस्त करने के लिए सरकार स्तर पर हर जरूरी कदम उठाया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रसाद, बिहारशरीफ जदयू अध्यक्ष गुलरेज अंसारी, जदयू प्रवक्ता डॉ. धनंजय कुमार देव सहित परिवहन विभाग के कई अधिकारी उपस्थित रहे।

NSIT
Nsmch

राज की रिपोर्ट