LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Road Accident: नालंदा में भीषण सड़क हादसा, बारातियों से भरी बस डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, 25 से अधिक घायल

शादी समारोह से लौट रही बारातियों से भरी बस डिवाइडर से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।

Bihar Road Accident: नालंदा में भीषण सड़क हादसा, बारातियों स
नालंदा में भीषण सड़क हादसा- फोटो : reporter

Bihar Road Accident: नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के कंचनपुर पुल के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें शादी समारोह से लौट रही बारातियों से भरी बस डिवाइडर से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में काशीचक थाना क्षेत्र के भैरोबीघा निवासी सीदेश्वर प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यह बस अर्जुन प्रसाद की पुत्री निधि की शादी से लौट रही थी।

स्थानीय ग्रामीणों और यात्रियों ने बताया कि हादसा चालक की लापरवाही और अत्यधिक तेज गति के कारण हुआ। बस की रफ्तार लगभग 80 किमी प्रति घंटा थी और चालक इस दौरान मोबाइल पर बात कर रहा था। नियंत्रण खोते ही बस डिवाइडर से जोरदार टकराई, जिससे बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। बताया गया कि बस की छत पर बैठे एक बाराती भी ओवरब्रिज से नीचे गिर गए, जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

टक्कर के तुरंत बाद बस के भीतर अफरातफरी और चीख-पुकार मच गई। कई यात्रियों ने खिड़कियाँ तोड़कर अपनी जान बचाई। घायल संतोष कुमार और सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि बस में करीब 50 लोग सवार थे। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया और उन्हें पावापुरी के विम्स अस्पताल में रेफर किया गया, जहाँ दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना के बाद एंबुलेंस देर से पहुँचने पर ग्रामीणों ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया। दीपनगर थानाध्यक्ष राजमणि कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में हादसे का मुख्य कारण चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार माना जा रहा है। पुलिस सभी घायलों की देखभाल और आगे की जांच में जुटी हुई है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- राज पाण्डेय