LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar News: बिहार के घूमने गए सात युवक नेपाल में फंसे, गाड़ी में प्रदर्शनकारियों ने की तोड़फोड़, दो दिन तक न खाना मिला न पानी, घर वापसी की लगाई गुहार

Bihar News:नालंदा जिले के बिहारशरीफ के सात युवक नेपाल में फंस गए हैं।...

Bihar News: बिहार के घूमने गए सात युवक नेपाल में फंसे, गाड़ी
बिहार के घूमने गए सात युवक नेपाल में फंसे- फोटो : reporter

Bihar News:नालंदा जिले के बिहारशरीफ के सात युवक नेपाल में फंस गए हैं। ये सभी पांच सितंबर को घूमने के इरादे से अपनी कार से नेपाल गए थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से पड़ोसी देश में बिगड़े हालात के कारण सभी वहीं फंस गए।

चार युवक—सुबोध कुमार, संजीव कुमार, विपिन सिंह और धीरज कुमार—फिलहाल रक्सौल सीमा से करीब 100 किलोमीटर दूर लोअर मकवानपुर इलाके के एक होटल में शरण लिए हुए हैं। उन्होंने वीडियो बनाकर परिवार वालों को अपनी आपबीती सुनाई और सरकार से सुरक्षित घर वापसी की अपील की है।

Diarch GO

युवकों का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की और दो दिनों तक उन्हें न खाना मिला, न पानी। किसी तरह जान बचाकर होटल पहुंचे, जहाँ अब पहचान वालों से रुपये मंगवाकर काम चला रहे हैं।

इधर, उनके साथ गए तीन युवक होटल में रुकने से डर गए और बुधवार को ही एक टेम्पो से भारत की ओर निकल पड़े। फिलहाल उनका कोई पता नहीं है।

NSIT
Nsmch

युवकों के परिजन भी बेहद चिंतित हैं और प्रशासन से तुरंत कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्ट-राज पाण्डेय