LATEST NEWS

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

नालंदा में 1.25 करोड़ की डकैती का 72 घंटे में पर्दाफाश, जामताड़ा से चार बदमाश गिरफ्तार

नालंदा जिले के खाद व्यवसायी राजीव रंजन के घर हुई करीब 1.25 करोड़ रुपये की भीषण डकैती का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में झारखंड से चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है....

नालंदा में 1.25 करोड़ की डकैती का 72 घंटे में पर्दाफाश, जामत
1.25 करोड़ की डकैती मामले में चार बदमाश गिरफ्तार- फोटो : राज

Nalanda : जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित देवीसराय मोहल्ले में खाद व्यवसायी राजीव रंजन के घर हुई करीब 1.25 करोड़ रुपये की भीषण डकैती का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस की विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए झारखंड के जामताड़ा जिले से चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर लूटी गई संपत्ति का बड़ा हिस्सा, हथियार और कारतूस बरामद कर लिए गए हैं।


पिस्तौल दिखाकर परिजनों को बनाया गया था बंधक 

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने बताया कि 3 अगस्त की देर रात लगभग 1 बजे 10 से 12 हथियारबंद बदमाशों ने व्यवसायी के घर में धावा बोल दिया था। बदमाशों ने परिजनों को पिस्तौल का भय दिखाकर मारपीट की और घर में रखी नकदी, सोने-चांदी के जेवर व अन्य कीमती सामान लूट लिए थे। पुलिस ने वैज्ञानिक, तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया।

Diarch GO


छापेमारी के दौरान आरोपियों ने कुबूला जुर्म 

जांच के दौरान मिले ठोस सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र स्थित जुम्मन मोड़ के पास छापेमारी कर चार संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में चारों ने डकैती में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपनगर थाना क्षेत्र के श्यामनगर निवासी अजीत सिंह, संजीव सिंह, विट्टू कुमार और आदित्य कुमार के रूप में हुई है।


नकदीजेवर और हथियारों का जखीरा जब्त 

NSIT
Nsmch

पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 16 लाख 43 हजार रुपये नकद, करीब 450 ग्राम सोने के आभूषण, लगभग 7 किलोग्राम चांदी के आभूषण, डायमंड एवं प्लेटिनम के जेवर बरामद किए हैं। इसके अलावा चांदी के दो हाथी, चांदी की ईंट, लड्डू गोपाल की प्रतिमा, दो देसी पिस्तौल, 16 कारतूस और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।


फरार बदमाशों की तलाश में छापेमारी जारी 

पुलिस के अनुसार इस वारदात में 10 से 12 अपराधी शामिल थे। गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ के आधार पर फरार अन्य साथियों की पहचान कर ली गई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए बिहार और झारखंड में छापेमारी जारी है। इस सफल पुलिस कार्रवाई में सदर एसडीपीओ-1 अमरनाथ, दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार और जिला आसूचना इकाई प्रभारी आलोक कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।


राज की रिपोर्ट