LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar News: महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर राजद का हल्लाबोल, बिहारशरीफ में गरजे नेता

Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ जोरदार सियासी मोर्चा खोल दिया।

Bihar News: महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर राजद का हल्ला
राजद का हल्लाबोल- फोटो : RAJ

Nalanda : नालंदा के बिहारशरीफ में राष्ट्रीय जनता दल  ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ जोरदार सियासी मोर्चा खोल दिया। राज्यव्यापी आंदोलन के तहत अस्पताल चौक पर आयोजित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन में राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए जनविरोधी नीतियों का आरोप लगाया।

धरना स्थल पर जुटे कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजद जिलाध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु ने कहा कि आज देश और प्रदेश की जनता महंगाई की मार से बेहाल है। रसोई से लेकर रोजमर्रा की जरूरतों तक हर चीज महंगी हो चुकी है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग की कमर टूट रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। राजद नेताओं ने बेरोजगारी के सवाल पर भी सरकार को घेरा। उनका कहना था कि पढ़े-लिखे नौजवान रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, जबकि सरकार केवल वादों और घोषणाओं की सियासत कर रही है। युवाओं को रोजगार देने के बजाय उन्हें निराशा और अनिश्चितता की तरफ धकेला जा रहा है।

Diarch GO

धरने को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राकेश कुमार रौशन और राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार सरकारी तंत्र में जड़ें जमा चुका है। आम आदमी को छोटे-छोटे कामों के लिए भी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। वहीं कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि अपराध की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे जनता के बीच खौफ और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

राजद नेताओं ने किसानों, मजदूरों, छात्रों और युवाओं की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार जनता के बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटका रही है। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि यदि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो राजद सड़क से सदन तक संघर्ष को और तेज करेगा। धरना-प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने, भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे, जिससे यह प्रदर्शन नालंदा की सियासत में चर्चा का विषय बन गया।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- राज पाण्डेय