LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

"मेले की सुरक्षा जाए भाड़ में, हम तो डांस देखेंगे!" बिहार पुलिस के इन जवानों की करतूत देख आप भी पकड़ लेंगे सिर

राजगीर में ऐतिहासिक और विश्वप्रसिद्ध मलमास मेले के शुरू होते ही सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई जब सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात कुछ पुलिसकर्मी थिएटर में बार-बालाओं का डांस देखते और मोबाइल से वीडियो बनाते नजर आए।

Bihar Police Dance Video Viral
ड्यूटी छोड़ 'शोभा सम्राट थिएटर' में बार-बालाओं का डांस देखते कैमरे में कैद हुए पुलिसकर्मी- फोटो : news 4 nation

बिहार के राजगीर में ऐतिहासिक और विश्वप्रसिद्ध मलमास मेले के शुरू होते ही सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मेले में तैनात किए गए पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारी भूलकर मेले में लगे एक थिएटर के अंदर बार-बालाओं का अश्लील डांस देखने में व्यस्त नजर आए। इस दौरान ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मी न सिर्फ वीआईपी कुर्सियों पर बैठकर मनोरंजन कर रहे थे, बल्कि अपने मोबाइल फोन से डांस का वीडियो भी रिकॉर्ड कर रहे थे। इस गंभीर लापरवाही का वीडियो सामने आने के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।


3000 जवानों की तैनाती का दावा फुस्स, 'शोभा सम्राट थिएटर' में खुला खेल

राजगीर में रविवार से एक महीने तक चलने वाले इस ऐतिहासिक मलमास मेले की शुरुआत हुई थी, जिसका उद्घाटन सम्राट चौधरी द्वारा किया गया था। प्रशासनिक स्तर पर मेले की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 3000 से अधिक अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती का बड़ा दावा किया गया था। लेकिन, सोमवार की देर रात मेले के भीतर संचालित 'शोभा सम्राट थिएटर' का एक वीडियो सामने आया, जिसने इन दावों की धज्जियां उड़ा दीं। मेले की सुरक्षा रामभरोसे छोड़कर पुलिस के जवान खुद ही मनोरंजन के रंग में डूबे दिखाई दिए।

मीडिया का कैमरा देखते ही मची अफरा-तफरी, चेहरा छिपाकर भागे जवान

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात जब कुछ मीडियाकर्मी मेले के भीतर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए निकले, तो उनकी नजर थिएटर के अंदर बैठे इन पुलिसकर्मियों पर पड़ गई। जैसे ही मीडिया के कैमरों की लाइटें ऑन हुईं और पुलिसकर्मियों की तस्वीरें कैद होने लगीं, वैसे ही थिएटर के भीतर अफरा-तफरी मच गई। मीडिया को सामने देख पकड़े जाने के डर से कई पुलिसकर्मी अपने चेहरों को छिपाते हुए और नजरें चुराकर तुरंत थिएटर के दरवाजे से बाहर की तरफ भाग निकले।


श्रद्धालुओं ने जताई कड़ी नाराजगी, डीएसपी ने दिए जांच और कार्रवाई के आदेश

मेले में आए आम श्रद्धालुओं ने पुलिस के इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये पर भारी आक्रोश व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि हर साल इस मेले में भारी भीड़ उमड़ती है, जहां महिलाओं की सुरक्षा, जेबकतरों और असामाजिक तत्वों का बड़ा खतरा रहता है। ऐसे संवेदनशील माहौल में जवानों का तमाशा देखना घोर लापरवाही है। इस पूरे मामले पर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि वीडियो के संबंध में पूरी जांच कराई जाएगी और ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले दोषी पुलिसकर्मियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।