LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar Rajgir Malmas Mela: राजगीर में आज से शुरू हुआ मलमास मेला, सम्राट चौधरी ने किया शुभारंभ, भक्ति, सुरक्षा और भव्यता का संगम

Bihar Rajgir Malmas Mela: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और ध्वजारोहण के बीच भव्य मलमास मेले का उद्घाटन किया।....

Rajgir Malmas Fair Begins With Grand Spiritual Gathering
मलमास मेला का शुभारंभ- फोटो : social Media

Bihar Rajgir Malmas Mela: नालंदा जिले के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक नगरी राजगीर में आज से आस्था, अध्यात्म और सनातन परंपरा का विराट संगम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और ध्वजारोहण के बीच भव्य मलमास मेले का उद्घाटन किया। ब्रह्मकुंड परिसर में पूजा-अर्चना के साथ मेले का शुभारंभ हुआ, जिसके बाद मुख्य कार्यक्रम सभा भवन में आयोजित किया गया।

इस मौके पर पंडा समिति की ओर से मुख्यमंत्री का नागरिक अभिनंदन भी किया गया। राजगीर का यह ऐतिहासिक मेला अगले एक महीने यानी 15 जून तक चलेगा, जिसमें देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। पिछले आयोजन में करीब 2 करोड़ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई थी, जबकि इस बार यह संख्या 2 करोड़ से अधिक होने का अनुमान है।

Diarch GO

बता दें राजगीर के 22 पवित्र गर्म जल कुंड और 52 धाराएं इस मेले का सबसे बड़ा आकर्षण हैं। यहां तीन शाही स्नान का विशेष महायोग बन रहा है, जिसमें नेपाल, श्रीलंका समेत कई देशों से साधु-संत, नागा संन्यासी, महामंडलेश्वर और श्रद्धालु शामिल होंगे। मान्यता है कि इन पवित्र कुंडों में स्नान करने से मनुष्य के पाप, दुख और कष्ट दूर हो जाते हैं तथा आत्मशुद्धि का पुण्य प्राप्त होता है।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार हर तीसरे वर्ष आने वाले अधिमास यानी मलमास में सभी 33 कोटि देवी-देवता राजगीर में निवास करते हैं। यही वजह है कि पूरे महीने यहां मंत्रोच्चार, भजन, शंखध्वनि और धार्मिक अनुष्ठानों की गूंज सुनाई देती है।राजगीर अब पूरी तरह भक्तिमय रंग में रंग चुका है और मलमास मेला एक बार फिर बिहार की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को विश्व पटल पर नई चमक देने जा रहा है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- राज पाण्डेय