LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Rajgir Hotel Glory Grand case: राजगीर के होटल ने पुलिस को बिना बताए बांग्लादेशी नागरिक को ठहराया, पता चलने पर हरकत में आई पुलिस , केस हुआ दर्ज

Rajgir Hotel Glory Grand case:राजगीर के होटल ग्लोरी ग्रैंड में बिना अनुमति विदेशी नागरिकों को ठहराने पर होटल संचालक और प्रबंधक पर केस दर्ज किया गया। पुलिस ने रजिस्टर और दस्तावेज जब्त कर जांच शुरू की।

Rajgir Hotel Glory Grand case
राजगीर होटल विदेशी नागरिकों को ठहराने पर केस दर्ज- फोटो : NEW4NATION

Rajgir Hotel Glory Grand case: राजगीर के महादेवा गांव के समीप स्थित होटल ग्लोरी ग्रैंड के संचालक व प्रबंधक प्राथमिकी राजगीर थाना में केस दर्ज किया गया है। होटल विदेशी नागरिकों को ठहराने के लिए निबंधित नहीं है। न ही विदेशियों को ठहराने की सूचना फार्म-सी पर अपलोड किया। विदेशियों को ठहराने पर 24 घंटे के अंदर जानकारी साझा करने का नियम है। पुलिस ने होटल का रजिस्टर व अन्य दस्तावेज जब्त कर लिया।

राजगीर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रमण कुमार ने बताया कि होटल ग्लोरी ग्रैंड की जांच गई। रजिस्टर की जांच करने से पता चला कि होटल में अवैध तरीके से बांग्लादेश के तीन नागरिकों को ठहराया गया था। होटल विदेशियों को ठहराने के लिए पंजीकृत नहीं है। इसके अलावा फार्म-सी भरकर विदेशी के ठहराने की जानकारी भी अपलोड नहीं की गई। बांग्लादेशी अशरफुल कबीर हॉकी मैच देखने आए थे। वह 28 से 30 अगस्त तक ठहरे। इसी तरह एक दंपती भी ठहरे थे। 

Diarch GO

होटल संचालक  पर केस दर्ज

होटल संचालक नूरसराय के कखड़ा निवासी प्रदीप कुमार और प्रबंधक गया जिला के नीमचकक बथानी थाना क्षेत्र निवासी रंजीत कुमार पर केस दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट