LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Rahul Gandhi In Bihar: बिहार दौरे पर राहुल गांधी, सीएम नीतीश के गृह जिला में भरेंगे हुंकार, जानिए क्या है पूरा कार्यक्रम

Rahul Gandhi In Bihar: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज यानी 6 जून को बिहार आने वाले हैं। राहुल गया जी और नालंदा प्रस्तावित अपने कार्यक्रम में भाग लेंगे। राहुल गांधी आज सीएम नीतीश के गृह जिला से हुंकार भरेंगे।

राहुल गांधी
राहुल गांधी बिहार दौरे पर - फोटो : social media

Rahul Gandhi In Bihar:  कांग्रेस सांसद और लोकभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज बिहार दौरे पर रहेंगे। आज यानी 6 जून को राहुल गांधी बिहार आने वाले हैं। यह उनका इस साल का छठा बिहार दौरा है। जो बेहद अहम माना जा रहा है। राहुल गांधी इन दिनों लगातार बिहार दौरा कर रहे हैं। उनके इन दौरों को राजनीतिक रुप से भी अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि बिहार में कांग्रेस की खोई हुई जमीन को तलाशने के लिए राहुल बार बार आ रहे हैं। ताकि वो बिहार में जमीनी तौर पर कांग्रेस को मजबूत बना सके। 

सीएम नीतीश के गृह जिला में राहुल 

जानकारी अनुसार अपने छठे दौरे पर राहुल सीएम नीतीश के गृह जिला नालंदा जाएंगे। जहां ओबीसी और ईबीसी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दरअसल, आज नालंदा के राजगीर में ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ और ‘अतिपिछड़ा वर्ग संवाद’ को राहुल संबोधित करेंगे। राहुल गांधी का यह दौरा कांग्रेस के "संविधान सुरक्षा अभियान" का हिस्सा है। इस दौरान वह करीब एक घंटे कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे और 45 मिनट तक पार्टी कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक समूहों को संबोधित करेंगे।

गया में दशरथ मांझी को देंगे श्रद्धांजलि

दौरे की शुरुआत राहुल गांधी गया से करेंगे। वह सबसे पहले गया एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और वहां से सीधे माउंटेन मैन दशरथ मांझी के गांव गहलोड़ (गम्हौर) जाएंगे। यहां वे मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और उनके परिवार से मुलाकात करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी महिला संवाद सम्मेलन में भाग लेंगे और महिलाओं से न्याय और समानता के मुद्दों पर संवाद करेंगे। वहां से वे राजगीर रवाना होंगे। जहां उन्हें OBC-EBC सम्मेलन को संबोधित करना है।

OBC-EBC सम्मेलन  के लिए क्यों चुना नालंदा 

राहुल गांधी के नालंदा में कार्यक्रम करने के मुख्य दो कारण है। पहला तो नालंदा सीएम नीतीश का गृह जिला है। दूसरा कि नालंदा को  OBC-EBC समुदाय का गढ़ माना जाता है। बिहार की जनसंख्या में इन वर्गों की हिस्सेदारी करीब 36% है। कांग्रेस की रणनीति इस वर्ग के बीच पकड़ मजबूत कर नीतीश के पारंपरिक वोट बैंक में सेंध लगाने की मानी जा रही है। राहुल गांधी के इस सम्मेलन के जरिए पार्टी "पलायन रोको, नौकरी दो" और "शिक्षा न्याय संवाद" जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर युवाओं, महिलाओं और पिछड़े वर्गों को साधना चाहती है।

NSIT
Nsmch

सीएम नीतीश पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने अपने दौरे से पहले सीएम नीतीश पर जोरदार हमला बोला। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर ट्विट कर सीएम नीतीश पर हमला बोला। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि," 20 साल तक सत्ता में रहने के बाद भी नीतीश जी की डबल इंजन सरकार न तो बिहार को सुरक्षा दे पाई, न सम्मान और न ही विकास। अपराध, बेरोज़गारी और पलायन – यही नीतीश-BJP सरकार की असली पहचान बन चुकी है। जनता को लाचार बनाकर सत्ता से चिपके रहना ही इनका एजेंडा है। नीतीश सरकार ‘न्याय’ नहीं, सिर्फ़ ‘सत्ता’ की राजनीति का प्रतीक बन चुकी है। अब बहुत हुआ। समय आ गया है कि हम अन्याय के इस चक्र को तोड़ें और बिहार को सुरक्षा, स्वाभिमान और सम्मान की राह पर आगे ले चलें।"