LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Rahul gandhi in bihar- नीतीश कुमार के गृह जिले से बिहार सरकार पर बरसे राहुल गांधी, ‘बिहार को क्राइम कैपिटल बना दिया, संविधान की रक्षा होगी हमारा संकल्प’

Rahul gandhi in bihar- पहली बार नालंदा जिले पहुंचे राहुल गांधी ने बढ़ते क्राइम ग्राफ को लेकर सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने सरकार को क्राइम कैपिटल बनाने का आरोप लगाया।

Rahul gandhi in bihar-  नीतीश कुमार के गृह जिले से बिहार सरक
राजगीर में राहुल गांधी- फोटो : प्रणय राज

Rajgir - राजगीर के अंतरराष्ट्रीय समागम केंद्र में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन के मंच से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने  केंद्र और बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार, जो सत्य, न्याय और अहिंसा की धरती रही है, आज "क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया" बनता जा रहा है। इस स्थिति के लिए उन्होंने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया।

राहुल गांधी ने कहा, "सत्य और अहिंसा की जमीन बिहार है। इस राज्य ने न सिर्फ हिंदुस्तान को बल्कि दुनिया को भी रास्ता दिखाया है। लेकिन आज सरकार ने बिहार को क्राइम कैपिटल बना दिया है। यहाँ कानून-व्यवस्था चौपट है और जनता असुरक्षित महसूस कर रही है।"

उन्होंने  कहा कि संविधान और सामाजिक न्याय पर लगातार हमले हो रहे हैं। "हम संविधान को मिटाने नहीं देंगे। यह देश बाबा साहब अंबेडकर के बनाए संविधान से चलेगा, न कि दो-तीन पूंजीपतियों के इशारों पर।"

पाला बदलनेवाला सीएम

नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "मुख्यमंत्री जी बार-बार पाला बदलते रहते हैं। कभी इधर, कभी उधर। लेकिन बिहार की जनता अब समझ चुकी है कि असली मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है। शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं आज भी आम लोगों से दूर हैं।"

NSIT
Nsmch

देश में नफरत का माहौल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "देश में नफरत और डर का माहौल बनाने की कोशिश हो रही है। लेकिन कांग्रेस इस साजिश को कामयाब नहीं होने देगी। भारत जोड़ो यात्रा इसी मकसद से निकली थी और हम अपने मिशन से पीछे नहीं हटेंगे।"

नालंदा में  पहली बार राहुल गांधी का कार्यक्रम

राहुल गांधी का यह पांचवां बिहार दौरा था, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गढ़ नालंदा में यह उनका पहला सार्वजनिक कार्यक्रम था। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।  उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट हों। "यह लड़ाई नफरत और हिंसा के खिलाफ है। हम सब मिलकर इस देश को न्याय और भाईचारे के रास्ते पर आगे ले जाएंगे।" हालांकि इस सम्मेलन में मंच पर नालंदा की किसी भी कार्यकर्ता को जगह नहीं मिली इससे कई कार्यकर्ताओं और नेताओं में नाराजगी देखी गई ।

रिपोर्ट - प्रणय राज