LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Politics : नालंदा में प्रशांत किशोर ने स्वास्थ्य मंत्री पर साधा निशाना, कहा – “मंत्री के खाते में नहीं, ससुर और पत्नी के खाते में क्यों गया पैसा?”

Bihar Politics : नालंदा पहुंचे प्रशांत किशोर ने स्वास्थ्य मत्री मंगल पाण्डेय पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा की मंत्री के खाते में नहीं, ससुर और पत्नी के खाते में क्यों गया पैसा?

Bihar Politics : नालंदा में प्रशांत किशोर ने स्वास्थ्य मंत्र
स्वास्थ्य मत्री पर हमला - फोटो : social media

NALANDA : जिले के चंडी प्रखंड स्थित बापू हाई स्कूल प्रांगण में रविवार को आयोजित बिहार बदलाव सभा के दौरान जन सुराज अभियान के संस्थापक प्रशांत किशोर ने एक बार फिर बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर गंभीर आरोप लगाए। सभा के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि स्वयं मंत्री ने यह स्वीकार किया है कि उन्होंने व्यापारी दिलीप जायसवाल से 25 लाख रुपये लिए थे।

पीके ने सवाल उठाया कि अगर यह रकम कर्ज के तौर पर ली गई थी, तो इसे सीधे मंत्री के व्यक्तिगत बैंक खाते में क्यों जमा नहीं किया गया? उनके अनुसार, यह राशि पहले मंत्री के ससुर के खाते में गई और वहां से उनकी पत्नी के खाते में ट्रांसफर की गई। उन्होंने इस लेन-देन को संदिग्ध बताते हुए कहा कि इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

Diarch GO

प्रशांत किशोर ने आगे आरोप लगाया कि मंत्री ने जिस फ्लैट की कीमत 81 लाख रुपये बताई है, उसमें से 25 लाख रुपये तो दिलीप जायसवाल से लिए गए, लेकिन शेष 61 लाख रुपये कहां से आए, इसका खुलासा अब तक नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, “अगर मंत्री जी ईमानदार हैं, तो उन्हें जनता के सामने यह बताना चाहिए कि बाकी राशि का स्रोत क्या है।”

सभा के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े एक और कथित घोटाले की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि राज्य सरकार ने 450 एंबुलेंस की खरीद के लिए 100 करोड़ रुपये का भुगतान किया, लेकिन इस प्रक्रिया में भारी अनियमितताएं हुईं। उनके अनुसार, न तो आपूर्ति में और न ही भुगतान की पारदर्शिता में कोई स्पष्टता है, जिससे जनता के टैक्स का दुरुपयोग हुआ है। पीके ने कहा कि बिहार में विकास तभी संभव है जब जनता अपने नेताओं से जवाबदेही की मांग करे। उन्होंने दावा किया कि जन सुराज अभियान का लक्ष्य केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि शासन व्यवस्था में ईमानदारी और पारदर्शिता लाना है।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट