LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Politics : सीएम नीतीश के गाँव में 'पोल खोल' नहीं कर पाए प्रशांत किशोर, प्रशासन ने रोका, कहा विधि व्यवस्था खराब करने की हुई कोशिश

Bihar Politics : जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर नीतीश सरकार की योजनाओं की पोल खोलने कल्याण बिगहा पहुंचे, जहाँ प्रशासन ने उन्हें रोक दिया. साथ ही कहा की विधि व्यवस्था खराब करने की कोशिश की गयी है.......पढ़िए आगे

Bihar Politics : सीएम नीतीश के गाँव में 'पोल खोल' नहीं कर पा
पोल खोल पर फिरा पानी - फोटो : SOCIAL MEDIA

NALANDA : जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज से सीएम नीतीश के पैतृक गाँव नालंदा जिले के कल्याण बिगहा से 'बिहार बदलाव हस्ताक्षर अभियान' की शुरुआत करनेवाले थे। लेकिन प्रशासन ने उनके मंसूबे पर पानी फेर दिया। पीके का कहना है कि वो नीतीश कुमार के गांव से तीन मुद्दों पर रियलिटी चेक करना चाहते थे। इन मुद्दों में जमीन सर्वे में घूसखोरी, गरीब दलित परिवारों को आवास के लिए जमीन का आवंटन और जातीय सर्वे के आधार पर गरीब परिवारों को वित्तीय सहायता शामिल है। लेकिन प्रशासन ने उन्हें गांव में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी, जिसके कारण पीके को गांव के बाहर ही रोक दिया गया। हालांकि, प्रशांत किशोर से बात करने के लिए कल्याण बिगहा से कुछ लोग जरूर आए और अपनी बात रखी।

उधर अनुमंडल पदाधिकारी ,बिहारशरीफ की ओर से कहा गया की 18 मई को श्रम कल्याण मैदान बिहार शरीफ में जनसुराज पार्टी नालंदा के द्वारा जनसभा कार्यक्रम आयोजित किए जाने हेतु अनुमति प्रदान की गई थी। 

परंतु जनसुराज पार्टी नालंदा के द्वारा  अनुमति प्राप्त स्थल पर अपनी सभा न करके अन्य जगहों पर सभा और अभियान करने की कोशिश की गई। इन्होंने स्वयं अपने द्वारा दिए गए आवेदन का पालन नहीं किया। स्थानीय लोगों से सूचना प्राप्त होने के पश्चात जिला प्रशासन द्वारा विधि व्यवस्था संधारण हेतु त्वरित कारवाई की गई। ऐसा प्रतीत होता है कि विधि व्यवस्था खराब करने की मंशा से ऐसा किया गया। इसकी विस्तृत जांच जिला प्रशासन के द्वारा की जाएगी और गड़बड़ी फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

नालंदा से राज की रिपोर्ट