LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : नालंदा में प्रशांत किशोर ने की लोगों से अपील, कहा सड़क-बिजली से ऊपर उठिए, फिर से मत जलने दीजिये लालटेन

Bihar News : नालंदा में प्रशांत किशोर ने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा की सड़क-बिजली की स्थिति बेहतर हो, लेकिन भ्रष्टाचार, शराबबंदी की विफलता, बेरोजगारी और पलायन की समस्या गंभीर है....पढ़िए आगे

Bihar News : नालंदा में प्रशांत किशोर ने की लोगों से अपील, क
नीतीश सरकार पर निशाना - फोटो : RAJ

NALANDA : जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में उन पर सीधा हमला बोलते हुए कहा है कि यहां सड़क-बिजली की स्थिति भले ही बेहतर हो, लेकिन भ्रष्टाचार, शराबबंदी की विफलता, बेरोजगारी और पलायन की समस्या उतनी ही गंभीर है जितनी बिहार के दूसरे जिलों में है। रविवार को राजगीर के पीटीजेएम कॉलेज मैदान में आयोजित 'बिहार बदलाव सभा' को संबोधित करते हुए उन्होंने नालंदा के लोगों से सड़क-बिजली से ऊपर उठकर नई व्यवस्था बनाने की अपील की।

"थके हुए हैं नीतीश, अब चाहिए नई व्यवस्था"

प्रशांत किशोर ने कहा, "नीतीश कुमार का गृह जिला होने का यह मतलब नहीं है कि यहां शराब नहीं बिक रही या थानों-पंचायतों में घूस नहीं ली जा रही। यहां भी शिक्षा और रोजगार की स्थिति उतनी ही बुरी है।" उन्होंने कहा, "नीतीश कुमार से जो बन पड़ा, उन्होंने 20 साल में किया। लेकिन अब वे शारीरिक और मानसिक तौर पर थक चुके हैं। अगर नालंदा को तरक्की चाहिए, तो जन सुराज चाहिए, वो व्यवस्था चाहिए। जिसमें बच्चों की पढ़ाई और रोजगार की गारंटी हो।"

तेजस्वी पर साधा निशाना, कहा- "कलम फेंकना ही उनका कैरेक्टर"

लालू परिवार में चल रही कलह और तेजस्वी यादव द्वारा कथित तौर पर कलम फेंके जाने की घटना पर पीके ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "यह दिखाता है कि उनका (तेजस्वी का) चरित्र क्या है। हम बिहार के युवा कलम को सरस्वती का स्वरूप मानकर उसकी पूजा करते हैं और यह आदमी उसे हवा में फेंक रहा है।" उन्होंने कहा, "इसीलिए ये नवीं फेल हैं और आगे कभी दसवीं पास नहीं कर पाएंगे। इस बार जनता इनको सबक सिखाएगी।"

लोगों से अपील

उन्होंने कहा कि लालू परिवार के झगड़े से बिहार के युवाओं को कोई मतलब नहीं है, उनके लिए मुद्दा पढ़ाई, रोजगार और पलायन को रोकना है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि किसी भी हालत में लालटेन को वापस जलने न दें।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट