LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar News : राजगीर मॉब लिंचिंग मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, एंबुलेंस चालक समेत तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bihar News : राजगीर मॉब लिंचिंग मामले की जांच के लिए गठित SIT ने कार्रवाई करते हुए तीन और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.......पढ़िए आगे

Bihar News : राजगीर मॉब लिंचिंग मामले में पुलिस ने की बड़ी का
एंबुलेंस चालक समेत तीन गिरफ्तार - फोटो : RAJ

NALANDA : राजगीर के चर्चित मॉब लिंचिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) ने तीन और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही मामले में अब तक कुल चार आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तारी करो कि में एंबुलेंस का चालक बताया जा रहा है। 

डीएसपी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित एसआईटी ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया। जांच के क्रम में पहले एक आरोपित की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर तीन अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया।

Diarch GO

गिरफ्तार आरोपितों में सिलाव थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी 28 वर्षीय सन्दू राम, छबिलापुर थाना क्षेत्र के मेयार गांव निवासी 36 वर्षीय विवेक प्रसाद तथा शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र के रजौरा गांव निवासी 32 वर्षीय मनीष कुमार शामिल हैं।  आरोपितों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। 

डीएसपी ने बताया कि पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल तीन से चार अन्य लोगों की भी पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

NSIT
Nsmch

राज की रिपोर्ट