LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar Crime News : नालंदा में बीयर की बड़ी खेप पुलिस ने किया बरामद, मुखिया सहित चार लोगों को किया गिरफ्तार

Bihar Crime News : नालंदा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहाँ बियर की बड़ी खेप के साथ पुलिस ने मुखिया सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime News : नालंदा में बीयर की बड़ी खेप पुलिस ने किया
मुखिया गिरफ्तार - फोटो : RAJ

NALANDA : आगामी पर्व-त्योहारों और चुनाव को देखते हुए नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बिहार थाना पुलिस ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकपुरा पंचायत के मुखिया रामप्रवेश मिस्त्री सहित चार लोगों को भारी मात्रा में बीयर के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि मुखिया और उनके सहयोगी बीयर की बड़ी खेप को कचरा प्रबंधन के नवनिर्मित भवन के गोदाम और एक कार में छिपाकर रखे हुए थे।

Diarch GO

सदर डीएसपी नूरुल हक ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बिहार थाना पुलिस ने एक रूटीन चेकिंग के दौरान एक मारुति वैन से 53 कार्टून बीयर बरामद की। वैन में सवार लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने उपरांवां गांव स्थित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई भवन में छापा मारा, जहां से 60 कार्टून और 15 बोतल अतिरिक्त बीयर बरामद हुई।

छापेमारी के दौरान नकपुरा पंचायत के मुखिया रामप्रवेश मिस्त्री, रूपेश यादव उर्फ चुहा, कस्तूरी यादव और तुलसी यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि इस धंधे में शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट