LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Crime : पर्यटन नगरी राजगीर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया खुलासा, 15 महिलाएं और 3 पुरुषों को गिरफ्तार

Bihar Crime : पर्यटन नगरी राजगीर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का

NALANDA : पर्यटन नगरी राजगीर में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। राजगीर थाना पुलिस ने धुर्वा मोड़ रोड स्थित होटल आदित्य रेसीडेंसी में छापेमारी कर बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने मौके से 15 महिलाओं और 3 पुरुषों को हिरासत में लिया है। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से इलाके के अन्य होटलों में भी हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल आदित्य रेसीडेंसी में लंबे समय से अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना के सत्यापन के बाद राजगीर थाना पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन कर होटल की घेराबंदी की और छापेमारी की। पुलिस जब होटल के कमरों में दाखिल हुई, तो वहां का नजारा देख दंग रह गई। मौके से आपत्तिजनक स्थिति में कई लोगों को पाया गया, जिन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया गया।

इस मामले में एक चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब पकड़ी गई महिलाओं ने पुलिस के सामने गंभीर आरोप लगाए। महिलाओं का कहना है कि उन्हें नाच-गान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बहाने यहां बुलाया गया था, लेकिन यहां आने के बाद उन्हें बंधक बना लिया गया और जबरन वेश्यावृत्ति के दलदल में धकेल दिया गया। महिलाओं ने होटल संचालक और इसमें शामिल पुरुषों पर प्रताड़ना और दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

राजगीर थाना पुलिस अब इन आरोपों की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस रैकेट के तार कहां-कहां जुड़े हैं और क्या इसके पीछे कोई अंतरराज्यीय गिरोह काम कर रहा है। हिरासत में लिए गए पुरुषों से पूछताछ की जा रही है ताकि मुख्य सरगना तक पहुँचा जा सके। पुलिस ने होटल के रजिस्टर और सीसीटीवी फुटेज को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

NSIT
Nsmch

धुर्वा मोड़ जैसे व्यस्त इलाके में इस तरह के अवैध कारोबार के खुलासे ने स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि होटल की गतिविधियों पर पहले भी संदेह होता था। फिलहाल पुलिस ने होटल को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और पकड़े गए सभी अभियुक्तों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

राज की रिपोर्ट