LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Crime News : नालंदा में मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार व उपकरण किया बरामद, एक को किया गिरफ्तार

Bihar Crime News : नालंदा में मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने क

NALANDA : जिले के चिकसौरा बाजार में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार निर्माण से जुड़ी मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। इस दौरान पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका सहयोगी फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी चिकसौरा निवासी स्वर्गीय राजू विश्वकर्मा का पुत्र शंकर विश्वकर्मा बताया जा रहा है।

हिलसा डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी। शंकर अपने घर में ही अवैध रूप से हथियार बना रहा था। पूछताछ में पता चला कि वह पहले भी वर्ष 2023 में इसी आरोप में जेल जा चुका है। शंकर अपने भाई कृष्णा विश्वकर्मा के साथ मिलकर देसी पिस्तौल, कट्टा आदि का निर्माण करता था। दोनों बाजार से कच्चा माल खरीदकर हथियार तैयार करते थे और डिमांड के अनुसार पटना, जहानाबाद समेत अन्य जिलों में सप्लाई करते थे। फिलहाल कृष्णा फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

Diarch GO

छापेमारी के दौरान पुलिस ने शंकर के घर से बड़ी मात्रा में अर्धनिर्मित और तैयार हथियारों के साथ हथियार बनाने में प्रयुक्त उपकरण भी जब्त किए हैं। बरामद सामानों में चार देसी पिस्तौल की बॉडी, चार अर्धनिर्मित बैरल, एक देसी कट्टा, एक तैयार देसी पिस्टल, एक कारतूस और एक मिसफायर खोखा शामिल है।इसके अलावा 11 विभिन्न आकार की रेती, तीन देसी पिस्तौल के ट्रिगर व ट्रिगर गार्ड, दो ड्रिल मशीन, एक ग्राइंडर, तीन लोहे की आरी, रिंच, हैंड ग्रिप व अन्य औजार बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई में हिलसा सर्किल इंस्पेक्टर चंद्रभानु, चिकसौरा थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार , सुबोध राणा, विजय कुमार, दिलीप कुमार, राजकुमार, मनोज कुमार व जवान शामिल थे।

नालंदा से राज की रिपोर्ट