LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Pmch nurse murder- बिहार में प्रॉपर्टी विवाद में पीएमसीएच की नर्स की हत्या, सड़क किनारे मिली लाश, जानें किसने किया कत्ल

pmch nurse murder - संपत्ति विवाद में पीएमसीएच के नर्स की हत्या कर दी गई। उसका शव सड़क किनारे से बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि नर्स की हत्या किसने की है

Pmch nurse murder- बिहार में प्रॉपर्टी विवाद में पीएमसीएच की
pmch नर्स की हत्या- फोटो : PRANAY RAJ

Nalanda - बिहार में प्रॉपर्टी विवाद में फिर एक जान चली गई है,यहां एक भाई ने अपनी बहन की हत्या कर दी। मृतका की पहचान 60 वर्णीय सुशीला देवी के रूप में की गई है। वह पीएमसीएच में  नर्स का काम करती थी।

मामला में बताया गया कि शनिवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि नूरसराय थाना क्षेत्र के डोईया गाँव के समीप सड़क किनारे एक महिला बेहोशी की हालत में पड़ी है। आनन–फानन में उसे बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

हत्या का आरोप प्रॉपर्टी विवाद पर

सुशीला देवी के पुत्र सोनू कुमार ने बताया कि पिछले कुछ समय से खेत से सटा साढ़े 4 बीघा गोतिया जमीन को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। शुक्रवार से ही चचेरे भाई नीलेश कुमार द्वारा ‘गोली मारने’ की धमकियाँ दी जा रही थीं। शनिवार सुबह राह चलते ही माताजी सड़क किनारे लहूलुहान पड़ी मिलीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई

नूरसराय थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि हुई है। सूचना पर मॉडल अस्पताल में पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से चार ग़ोलियाँ बरामद की हैं।

NSIT
Nsmch

जांच जारी, आरोपी की तलाश

एसडीपीओ सदर–II संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि चचेरे भाइयों सहित कुछ संदिग्धों के नाम सामने आए हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा, “फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट का इंतज़ार है, जिससे हत्या का असली कारण और दोषी की पहचान सुगमता से हो सकेगी।”

स्थानीय तनाव एवं सुरक्षा

घटना के बाद डोईया और आस पास के ग्रामीणों में तनाव व्याप्त है। नूरसराय पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त फ्लैग मार्च कर शांति बहाल करने के निर्देश दिए हैं।

Report - pranay raj