LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

नालंदा में STF का 'सर्जिकल' एक्शन: तड़के 3 बजे तस्करों के घर धमक, हथियार नहीं मिले पर डायरी ने बढ़ा दी मुश्किल

हथियार तस्करी कांड से जुड़े मामले में पटना एसटीएफ ने गुरुवार की सुबह छापेमारी की। हालांकि, तलाशी के दौरान कोई हथियार या आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। एसटीएफ अब जब्त दस्तावेजों के आधार पर आगे की जांच कर रही है।

नालंदा में STF का 'सर्जिकल' एक्शन: तड़के 3 बजे तस्करों के घर

Nalanda - गुप्त सूचना के आधार पर पटना एसटीएफ की टीम ने गुरुवार की सुबह जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई सुबह लगभग 3 बजे शुरू हुई और अलग-अलग इलाकों में दलबल के साथ पुलिस की टीमें जुट गईं। अचानक हुई छापेमारी से स्थानीय क्षेत्रों में हलचल तेज हो गई।

एसटीएफ की एक टीम द्वारा बिहार थाना क्षेत्र के गौरागढ़ में मोहम्मद परवेज के आवास तथा भागनबीघा थाना क्षेत्र के मोरातालाब गांव में राजू यादव के घर छापेमारी की। दोनों पर पूर्व में हथियार तस्करी का आरोपी है। कुछ माह पहले भी एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इनके ठिकानों से भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे।

Diarch GO

छापेमारी मुख्यतः दस्तावेजों, मोबाइल डाटा, लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड और अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच पर केंद्रित थी। एसटीएफ अधिकारियों के मुताबिक, इस दौरान किसी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु या हथियार नहीं मिले हैं।

 राजू यादव के एक परिजन ने बताया कि “एसटीएफ की टीम सुबह हमारे घर पहुंची थी। उन्होंने कुछ पूछताछ की और तलाशी के बाद बिना कुछ बरामद किए लौट गई।”

NSIT
Nsmch

छापेमारी के बाद एसटीएफ के दरोगा उत्तम कुमार ने कहा, “हाल के दिनों में नालंदा और आसपास के क्षेत्रों में हथियार तस्करी से जुड़े कुछ नए इनपुट मिले थे। इन्हीं सूचनाओं के आधार पर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान कुछ महत्वपूर्ण डायरी और रिकॉर्ड मिले हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। मिले दस्तावेजों के आधार पर आगे की जांच तेज की जाएगी।”

Report - pranay raj