LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar Road Accident: पटना की सड़क पर मौत का तांडव, गंगा स्नान से लौटते ही नालंदा की सात ज़िंदगियां राख में तब्दील, टेम्पो-ट्रक की भिड़ंत में दर्दनाक हादसा

Bihar Road Accident:पटना ज़िले के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह सड़क पर ऐसा मंजर दिखा, जिसने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए।

Bihar Road Accident
बिहार में सड़क पर मौत का तांडव- फोटो : reporter

Bihar Road Accident:पटना ज़िले के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह सड़क पर ऐसा मंजर दिखा, जिसने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए। तेज रफ्तार टैंकलरी (तेल टैंकर) और यात्रियों से भरे टेम्पो की आमने-सामने की भिड़ंत ने सात जिंदगियों को मौके पर ही निगल लिया। चीख-पुकार, खून से सनी सड़क और लाशों का ढेर… यह हादसा गंगा स्नान से लौट रहे श्रद्धालुओं के काफिले को मातम में बदल गया।

मरने वाले सभी लोग नालंदा ज़िले के हिलसा थाना क्षेत्र के मलावा गांव निवासी थे। सुबह गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाने निकले थे, लेकिन लौटते वक्त सड़क पर मौत ने आकर उन्हें घेर लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पो के परखच्चे उड़ गए और कई शव सड़क पर बिखर गए। मौके पर ही सन्नाटा पसर गया, आसपास खड़े लोग चीखते-चिल्लाते रह गए।

Diarch GO

हादसे की सूचना मिलते ही शाहजहांपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल यात्रियों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, टैंकलरी बेलगाम रफ्तार में आ रही थी और ड्राइवर ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद सीधी टक्कर हुई।

गांव में कोहराम मचा हुआ है। सात सात चिताएं एक साथ जलाने की तैयारी है। जिन घरों से सुबह पूजा-अर्चना और गंगा स्नान के लिए लोग निकले थे, वहां अब रोने-बिलखने की आवाजें गूंज रही हैं।

NSIT
Nsmch

इस दिल दहला देने वाले सड़क हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के खतरनाक नतीजे सामने ला दिए हैं। श्रद्धा से लौटते सात परिवार अब मातम के सागर में डूब गए हैं।

बता दें पटना में ये पहला हादसा नहीं है। इससे पहले भी ऑटो में बेहिसाब सवारियों को भरने के कारण हादसा हुए हैं। दुर्घटना के बाद पुलिस कुछ दिन सख्त होती है उसके बाद फिर वहीं ढ़ाक के तीन पात....

रिपोर्ट- राज पाण्डेय