LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News: पटना के मरीन ड्राइव को देगा टक्कर ये रिवर फ्रेट, सीएम नीतीश का है ड्रीम प्रोजेक्ट,18 महीने में हो जाएगा तैयार

Bihar News: भव्य रिवर फ्रंट परियोजना का कार्य जोरशोर से शुरू हो चुका है। यह परियोजना सीएम नीतीश का ड्रीम प्रोजेक्ट है.....

 Panchane river freight
सीएम नीतीश का ड्रीम प्रोजेक्ट- फोटो : social Media

Bihar News: अब पटना के मरीन ड्राइव की तर्ज पर नालंदा जिले को विकसित किया जा रहा है। पंचाने नदी के दोनों किनारों पर भव्य रिवर फ्रंट परियोजना का कार्य जोरशोर से शुरू हो चुका है। यह परियोजना न केवल नालंदा की सुंदरता को एक नया आयाम देगी, बल्कि इसे पर्यटन के मानचित्र पर भी विशिष्ट स्थान दिलाने में मदद करेगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई इस योजना का निरीक्षण शुक्रवार को राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किया। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि कार्य में लापरवाही या गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं चलेगा। मंत्री ने कहा, "यह केवल कंक्रीट की दीवार नहीं, नालंदा के भविष्य की नींव है।"

Diarch GO

परियोजना लागत ₹32.86 करोड़ है और इसे 18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। कोसुक से सिपाह पुल तक लगभग 1 किमी को विकसित करने की याजना पर काम शुरु हो गया है। यहा आकर्षक पाथवे, सजावटी लाइटिंग, बेंच, दो फुटओवर ब्रिज और हरियाली से भरपूर किनारे होंगे। 

इस रिवर फ्रंट के बनने से स्थानीय लोगों को सुबह-शाम टहलने, सामाजिक आयोजनों और मनोरंजन के लिए एक खूबसूरत जगह मिलेगी। वहीं, पर्यटक इसे नालंदा भ्रमण के दौरान एक नया लैंडमार्क मानेंगे।

NSIT
Nsmch

परियोजना का ठेका बेगूसराय की निर्माण कंपनी को दिया गया है, जिसे आधुनिक तकनीकों के उपयोग के साथ कार्य समयसीमा में पूरा करने का निर्देश दिया गया है। हरियाली और पर्यावरण संतुलन को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य चल रहा है।

यह रिवर फ्रंट नालंदा को न केवल विकास की मुख्यधारा में लाएगा, बल्कि राज्य में ऐसे पहले छोटे शहरों में शामिल करेगा, जहां इतना भव्य और योजनाबद्ध रिवर फ्रंट तैयार किया जा रहा है। यह विकास की उस नई धारा का प्रतीक बनेगा, जो अब सिर्फ राजधानी ही नहीं, पूरे बिहार में बह रही है।