LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

राजगीर-बख्तियारपुर रेलखंड पर बड़ा हादसा टला, ईएमयू ट्रेन से टकराई धान लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली

राजगीर बख्तियारपुर रेलखंड पर आज बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। यहां ईएमयू ट्रेन से धान लदी ट्रैक्कर टकरा गई। हालांकि किसी जानमाल की हानि नहीं हुई।

राजगीर-बख्तियारपुर रेलखंड पर बड़ा हादसा टला, ईएमयू ट्रेन से ट

Nalanda -  राजगीर-बख्तियारपुर रेलखंड पर शुक्रवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया। राजगीर रेल थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव के पास एक अवैध मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली दानापुर-तिलैया ईएमयू ट्रेन से जा टकराई। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि ट्रॉली पलटकर पटरी के किनारे गिर गई।इस घटना में किसी भी यात्री या ट्रैक्टर चालक को कोई चोट नहीं आई है, लेकिन इस वाकये ने एक बार फिर रेलवे सुरक्षा व्यवस्था और अवैध क्रॉसिंग की समस्या पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कैसे हुआ हादसा?

 प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, बख्तियारपुर से तिलैया की ओर जा रही दानापुर-तिलैया ईएमयू ट्रेन जैसे ही हसनपुर गांव के पास पहुँची, वह पटरी पार कर रही धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। राजगीर जीआरपी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि किसान अवैध रूप से बनाए गए क्रॉसिंग का इस्तेमाल कर धान को खेत से दूसरी तरफ ले जा रहे थे, जिस कारण यह दुर्घटना हुई। गनीमत रही कि हादसे में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

Diarch GO

जीआरपी ने की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही राजगीर जीआरपी थाना की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने एहतियात के तौर पर ट्रैक्टर के इंजन को जब्त कर लिया है और इंजन नंबर के आधार पर मालिक की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना के बावजूद रेल परिचालन प्रभावित नहीं हुआ और ट्रेनें निर्धारित समय पर चलती रहीं।

NSIT
Nsmch

Report - pranay raj