LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

राजगीर बना एडवेंचर हब, एक टिकट में मिलेगा एडवेंचर का पूरा मजा, 2000 रुपये में जू और नेचर सफारी के साथ दर्जनों एक्टिविटी का ऑफर

Bihar Tourism: पर्यटन की दुनिया में एक नया रोमांचक परिवर्तन सामने आया है, जहां अब एक ही टिकट में दर्जनों एडवेंचर का मज़ा मिलेगा।...

Rajgir Safari Launches
राजगीर में नया टूरिज्म पैकेज हुआ शुरू- फोटो : Hiresh Kumar

Bihar Tourism: पर्यटन की दुनिया में एक नया रोमांचक परिवर्तन सामने आया है, जहां अब एक ही टिकट में दर्जनों एडवेंचर का मज़ा मिलेगा। बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थल राजगीर जू सफारी और नेचर सफारी प्रशासन ने पर्यटकों के लिए प्रायोरिटी पैकेज लॉन्च कर दिया है, जिसने सैर-सपाटे को और भी आसान और दिलचस्प बना दिया है।

इस खास पैकेज के तहत पर्यटक एक ही टिकट पर जू सफारी और नेचर सफारी की तमाम प्रमुख गतिविधियों का आनंद उठा सकेंगे। इसमें जू सफारी प्रवेश, 180 डिग्री थिएटर, एवियरी, ग्लास ब्रिज, सस्पेंशन ब्रिज, जिप लाइन, जिप बाइकिंग, आर्चरी शूटिंग, वॉल क्लाइंबिंग और इलेक्ट्रिक व्हीकल जैसी सुविधाएं शामिल हैं। व्यस्कों के लिए इसकी कीमत 2000 रुपये और बच्चों के लिए 1000 रुपये तय की गई है।

Diarch GO

सबसे खास बात यह है कि अब पर्यटकों को अलग-अलग कतारों में खड़े होने की झंझट से निजात मिलेगी। सीमित स्लॉट (सुबह 10 बजे और दोपहर 12 बजे) में केवल 40 टिकट जारी किए जाएंगे, जिससे भीड़ पर नियंत्रण और बेहतर अनुभव सुनिश्चित होगा।

गर्मी के मौसम को देखते हुए प्रशासन ने भी खास इंतजाम किए हैं। जगह-जगह वेटिंग एरिया में कूलर, ओआरएस घोल और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है, ताकि पर्यटक बिना परेशानी के सफारी का आनंद ले सकें। पर्यटन अधिकारियों के अनुसार यह पैकेज खासतौर पर परिवारों, विदेशी पर्यटकों और बौद्ध सर्किट के यात्रियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। प्रशिक्षित गाइड हिंदी और अंग्रेजी में जानकारी देंगे, जिससे अनुभव और भी समृद्ध होगा।

NSIT
Nsmch

राजगीर सफारी के ग्लास ब्रिज, जिप लाइन और आर्चरी शूटिंग जैसे आकर्षण पहले से ही पर्यटकों के बीच जबरदस्त लोकप्रिय हैं। पिछले तीन महीनों में 1 लाख 37 हजार से ज्यादा पर्यटक यहां पहुंच चुके हैं, जो इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है। यह प्रायोरिटी पैकेज न सिर्फ समय बचाने वाला है, बल्कि रोमांच और सुविधा का परफेक्ट संगम भी साबित हो रहा है। अब राजगीर सफारी में लाइन नहीं, सीधे एक्सपीरियंस का जलवा देखने को मिलेगा।