LATEST NEWS

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

Bihar News : नालंदा में बाबा मणिराम के दरबार में अधिकारियों ने टेका माथा, जिलाधिकारी और एसपी ने जिले की सुख-समृद्धि की मांगी दुआ

Bihar News : आषाढ़ गुरु पूर्णिमा के मौके पर बिहार शरीफ स्थित बाबा मणिराम अखाड़ा परिसर में लंगोट अर्पण मेला शुरू हो गया। इस मौके पर डीएम उदिता सिंह और एसपी भारत सोनी ने दरबार में हाजिरी लगाई।

Bihar News : नालंदा में बाबा मणिराम के दरबार में अधिकारियों
लंगोट अर्पण मेला शुरू- फोटो : RAJ

NALANDA : आषाढ़ गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बिहार शरीफ स्थित ऐतिहासिक बाबा मणिराम अखाड़ा परिसर में एक सप्ताह तक चलने वाला प्रसिद्ध लंगोट अर्पण मेला बुधवार से भक्तिमय माहौल में शुरू हो गया। सदियों से चली आ रही समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का निर्वहन करते हुए जिलाधिकारी उदिता सिंह और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने बाबा मणिराम के पवित्र लंगोट को थाल में सजाकर सिर पर रखा और दरबार में हाजिरी लगाई। अधिकारियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पवित्र लंगोट अर्पित किया तथा जिले में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मेले के शुभारंभ के अवसर पर नालंदा पुलिस के जवानों ने बाबा मणिराम अखाड़ा परिसर में उन्हें सशस्त्र सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) दी। इससे पूर्व अनुमंडल कार्यालय परिसर एवं बिहार थाना परिसर से गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिला एवं पुलिस प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों ने पूरी अकीदत और श्रद्धा के साथ पवित्र लंगोट को अपने माथे पर धारण कर अखाड़े तक की यात्रा पैदल तय की।

मेले के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जिलाधिकारी उदिता सिंह ने कहा कि बाबा मणिराम का यह लंगोट मेला नालंदा की अगाध आस्था, समृद्ध संस्कृति और सौहार्दपूर्ण परंपरा का एक महान प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक टीम ने बाबा के दरबार में प्रार्थना की है कि उनका आशीर्वाद पूरे जिले वासियों पर सदैव बना रहे, सभी के जीवन में खुशहाली आए और समाज में आपसी भाईचारा व सांप्रदायिक सौहार्द मजबूत हो।

वहीं पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया कि इस मेले से लाखों श्रद्धालुओं की आस्था गहराई से जुड़ी हुई है। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है कि दूर-दराज से आने वाले सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और अनुशासित माहौल में दर्शन और लंगोट अर्पण का अवसर मिले। उन्होंने विश्वास जताया कि आम जनता और पुलिस प्रशासन के बेहतर समन्वय से यह मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होगा।

इस धार्मिक आयोजन के दौरान सदर एसडीओ किसलय श्रीवास्तव, डीएसपी अमरनाथ, रामदुलार प्रसाद, रंजन कुमार, थानाध्यक्ष सम्राट दीपक और रंजीत कुमार रजक समेत जिला व पुलिस प्रशासन के तमाम वरीय अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

राज की रिपोर्ट