LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar News: क्लीनिक में इलाज नहीं, मौत मिली, प्रसूता की जान गई तो परिजनों का गुस्सा फूटा, संचालक-स्टाफ फरार

Bihar News: एक निजी क्लीनिक इलाज से ज़्यादा मौत का अड्डा साबित हुआ। प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा।

no treatment in the clinic
क्लीनिक में इलाज नहीं, मौत मिली- फोटो : reporter

Bihar News: नालंदा के बिहार थाना क्षेत्र के बैंगानाबाद मोहल्ले में एक निजी क्लीनिक इलाज से ज़्यादा मौत का अड्डा साबित हुआ। प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। देखते ही देखते क्लीनिक में तोड़फोड़ और जमकर हंगामा होने लगा। घटना के बाद जिस क्लीनिक में अभी कुछ घंटे पहले ‘नई ज़िंदगी’ की उम्मीद थी, वही मौत और अफरा-तफरी का मैदान बन गया।

जैसे ही महिला की मौत हुई, परिजनों ने डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गुस्से में क्लीनिक में तोड़फोड़ शुरू कर दी। खिड़की-दरवाज़े से लेकर कुर्सी-बेंच तक सब पर गुस्से का वार हुआ। उधर, क्लीनिक संचालक और कर्मी मामला बिगड़ता देख मौके से फरार हो गए।

Diarch GO

सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल क्लीनिक बंद है और पीड़ित परिवार इंसाफ की मांग कर रहा है।यह पहली बार नहीं है जब बिहार के किसी निजी क्लीनिक में लापरवाही के कारण मरीज की मौत पर हंगामा हुआ हो। सवाल यह है कि बिना पर्याप्त सुविधा और योग्य विशेषज्ञ के ये क्लीनिक कैसे धड़ल्ले से चल रहे हैं?

 जिन जगहों पर इंसान को ज़िंदगी की उम्मीद लेकर जाना चाहिए, वहां मौतें मिल रही हैं और डॉक्टर-स्टाफ मौके पर ‘गायब’ हो जाते हैं।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- राज पाण्डेय