LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Nitish Kumar Style:आओ, आओ… जल्दी आओ...प्रोटोकॉल से परे मुख्यमंत्री का अंदाज, पासिंग आउट परेड का निरीक्षण के दौरान दिखा नीतीश कुमार का अलग रूप, हुआ क्या पढ़िए

Nitish Kumar Style: राजगीर में निरीक्षण के दौरान नीतीश कुमार ने सीधे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को आवाज़ दी “आप भी आ जाइए।” सम्राट चौधरी पहले हिचकते दिखे, लेकिन...

Nitish s Protocol Free Style
प्रोटोकॉल से परे मुख्यमंत्री का अंदाज- फोटो : reporter

Nitish Kumar Style: आमतौर पर नियम और परंपरा बिल्कुल साफ़ है जब किसी अधिकारी, दरोगा या पुलिसकर्मी के पासिंग आउट परेड का निरीक्षण करने राज्य के मुख्यमंत्री पहुंचते हैं, तो निरीक्षण जीप पर मुख्यमंत्री के अलावा सिर्फ डीजीपी ही मौजूद रहते हैं। यह प्रोटोकॉल वर्षों से चला आ रहा है और शायद ही कभी इससे इतर कोई दृश्य देखने को मिलता हो।

लेकिन राजगीर स्थित बिहार पुलिस अकादमी में आज का नज़ारा बिल्कुल अलग था। ऐसा दृश्य, जिसने सत्ता के गलियारों से लेकर अफसरशाही तक को चौंका दिया और राजनीतिक चर्चाओं को एक नया विषय दे दिया।

जैसे ही निरीक्षण की प्रक्रिया शुरू हुई, एक महिला दरोगा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से औपचारिक तौर पर कहा “सर, आप निरीक्षण के लिए तैयार हैं।” इसके बाद राज्य के डीजीपी विनय कुमार मुख्यमंत्री को लेकर उस जीप की ओर बढ़े, जिससे परेड का निरीक्षण होना था। मुख्यमंत्री जीप पर चढ़े, डीजीपी भी साथ चढ़ गए यहां तक सब कुछ नियमों के दायरे में था।

NSIT
Nsmch

लेकिन इसके बाद जो हुआ, वही चर्चा का केंद्र बन गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीधे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को आवाज़ दी “आप भी आ जाइए।” सम्राट चौधरी पहले हिचकते दिखे, लेकिन मुख्यमंत्री के स्पष्ट आदेश के बाद उन्हें भी जीप पर चढ़ना पड़ा।

यहीं मामला खत्म नहीं हुआ। इसके बाद नीतीश कुमार ने विजय चौधरी को बुलाना शुरू किया, फिर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार को आवाज़ दी। श्रवण कुमार ने हाथ जोड़कर विनम्रता से कहा “आप जाइए सरकार।” लेकिन मुख्यमंत्री ने बात नहीं मानी। बार-बार कहा—“आओ, आओ… जल्दी आओ।” अंततः श्रवण कुमार को भी निरीक्षण जीप पर चढ़ना पड़ा।

इस तरह, एक ऐसा निरीक्षण हुआ जिसमें मुख्यमंत्री, डीजीपी और तीन मंत्री एक साथ जीप पर सवार नजर आए जो न केवल प्रोटोकॉल से हटकर था।राजनीतिक गलियारों में अब यह सवाल तैर रहा है कि यह महज़ एक अनौपचारिक क्षण था या फिर नीतीश कुमार का वह अंदाज़, जिसमें वे यह संदेश देना चाहते हैं कि सरकार और सिस्टम एक साथ खड़े हैं।

जो भी हो, राजगीर में आज नीतीश कुमार का यह रूप नियमों से ऊपर, आदेशात्मक और आत्मविश्वास से भराएक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है।

रिपोर्ट- नरोत्तम सिंह