LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Nitish Kumar: राज्यसभा सदस्य बनने के बाद पहली बार गांव पहुंचे नीतीश कुमार, पत्नी मंजू देवी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Nitish Kumar: नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य बनने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव पहुंचे।...

Nitish Kumar Visits Kalyanbigha To Pay Tribute To Wife
राज्यसभा सदस्य बनने के बाद पहली बार गांव पहुंचे नीतीश कुमार- फोटो : reporter

Nitish Kumar: नालंदा जिले के कल्याणबीघा गांव में बुधवार को खासा उत्साह और भावुक माहौल देखने को मिला, जब नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य बनने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव पहुंचे। वह अपनी पत्नी स्वर्गीय मंजू देवी की 19वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार भी मौजूद रहे।नालंदा जिले के कल्याणबीघा गांव में बुधवार को उस समय खासा उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार अपनी पत्नी स्वर्गीय मंजू देवी की 19वीं पुण्यतिथि पर अपने पैतृक गांव पहुंचे। इस दौरान उनके साथ बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार भी मौजूद रहे। राज्यसभा सदस्य बनने के बाद पहली बार गांव पहुंचे नीतीश कुमार का स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

कल्याणबीघा पहुंचने के बाद नीतीश कुमार और निशांत कुमार ने सबसे पहले मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद दोनों स्मृति वाटिका पहुंचे, जहां स्वर्गीय मंजू देवी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान माहौल भावुक बना रहा और परिवार के सदस्य नम आंखों से उन्हें याद करते नजर आए।

Diarch GO

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अपने पैतृक आवास पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। गांव के लोगों ने भी उनसे विभिन्न स्थानीय समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर बातचीत की। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण विकास सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री  श्रवण कुमार, सांसद  कौशलेंद्र कुमार समेत कई नेता, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

इस अवसर पर गांव में मिठाइयां भी बांटी गईं। वहीं, नीतीश कुमार और निशांत कुमार गांव स्थित तालाब पर पहुंचे, जहां दोनों मछलियों को मुढ़ी खिलाते नजर आए। इस दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला और लोग अपने नेताओं की एक झलक पाने को उत्सुक दिखे।कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के चाचा सतीश कुमार भी कल्याणबीघा पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने निशांत कुमार के राजनीतिक भविष्य को उज्ज्वल बताते हुए खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि परिवार और समर्थकों की इच्छा है कि आने वाले समय में निशांत कुमार बड़ी राजनीतिक जिम्मेदारी संभालें।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- राज पाण्डेय