LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar News : नालंदा में सड़क पर तड़पते जख्मी युवक का लोग बनाते रहे वीडियो, नीतीश के सांसद ने अपनी गाड़ी से पहुँचाया अस्पताल

Bihar News : सड़क हादसे के बाद घायल युवक करीब आधे घंटे तक बीच सड़क पर असहाय स्थिति में तड़पता रहा। जिसे वहां से गुजर रहे जदयू के सांसद ने अस्पताल पहुँचाया.....पढ़िए आगे

Bihar News : नालंदा में सड़क पर तड़पते जख्मी युवक का लोग बना
सांसद ने युवक को पहुँचाया अस्पताल - फोटो : RAJ

NALANDA : जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के गोलापर गांव के समीप रविवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में  एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया । हादसे के बाद वह करीब आधे घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन किसी ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने की पहल नहीं की। अधिकांश लोग मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाने में व्यस्त रहे।

इसी दौरान एकंगरसराय से एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे सांसद कौशलेंद्र कुमार की नजर सड़क किनारे लगी भीड़ पर पड़ी। उन्होंने तत्काल अपना वाहन रुकवाकर घटना की जानकारी ली। जब पता चला कि सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल है, तो उन्होंने बिना देर किए अपने अंगरक्षक की मदद से युवक को अपनी गाड़ी में बैठाकर बिहारशरीफ सदर अस्पताल पहुंचाया। जख्मी युवक मघड़ा खारजम्मा गांव निवासी सूरज कुमार है। 

Diarch GO

सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। जांच के दौरान  सिर में गंभीर चोट पाई गई। उनकी स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर कर दिया।

सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करना सबसे बड़ा मानव धर्म है। समय पर अस्पताल पहुंचाने से किसी की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि हादसे के बाद तमाशबीन बनने के बजाय घायल को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में सहयोग करें। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि युवक के सिर में गंभीर चोट लगी थी। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर किया गया है।

NSIT
Nsmch

राज की रिपोर्ट