LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News: पत्नी की याद में नीतीश कुमार पहुंचे गांव, बेटे निशांत ने किया महिला क्रिकेट मैच का उद्घाटन

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने गृह गांव कल्याण बीघा पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी दिवंगत पत्नी मंजू देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।

Nitish Kumar
निशांत के संग कल्याण बीघा पहुंचे सीएम- फोटो : reporter

Nalanda: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को अपने गृह गांव कल्याण बीघा पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी दिवंगत पत्नी मंजू देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले गांव के मंदिर में पूजा-अर्चना की और फिर स्मृति वाटिका में मंजू देवी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए पूरे गांव में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस कार्यक्रम में मंत्री जमा खान, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर सुनील, विधायक डॉ. जितेंद्र कुमार और मनीष कुमार वर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

NSIT
Nsmch

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के पुत्र निशांत कुमार ने भी स्मृति वाटिका में अपनी मां को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने गांव में आयोजित महिला क्रिकेट मैच का उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया।

इस मौके पर जदयू समर्थकों ने "बिहार का भविष्य कैसा हो, निशांत कुमार जैसा हो" के नारे लगाकर पूरे माहौल में जोश भर दिया। विधायक डॉ. जितेंद्र कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अपने गांव के प्रति समर्पण अनुकरणीय है और यहां लगातार विकास कार्य होते रहेंगे।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय