LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Election 2025 : बीजेपी की रिमोट से चल रही नीतीश सरकार, नालंदा में राहुल गाँधी ने जमकर साधा निशाना

Bihar Election 2025 : बीजेपी की रिमोट से चल रही नीतीश सरकार,

NALANDA : नालंदा के नूरसराय मैदान में गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महागठबंधन के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखे हमले करते हुए कहा कि बिहार की कमान अब पटना में नहीं, दिल्ली में बैठे लोगों के हाथ में है। राहुल ने कहा कि नीतीश कुमार सिर्फ नाम के मुख्यमंत्री हैं  “सत्ता का असली रिमोट मोदी और शाह के पास है। बिहार की सरकार अब नागपुर और दिल्ली से चलती है।”

युवाओं के पलायन पर सवाल ‘मेड इन बिहार’ का सपना

राहुल गांधी ने भाषण की शुरुआत युवाओं की बदहाली और पलायन के मुद्दे से की। उन्होंने कहा, “बिहार के बेटे-बेटियां जब पंजाब, गुजरात या दिल्ली में काम कर सकते हैं, तो अपने ही राज्य में क्यों नहीं?” उन्होंने कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनी तो बिहार में उद्योग स्थापित कर स्थानीय युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।“हम चाहते हैं कि आने वाले समय में मोबाइल पर ‘मेड इन चाइना’ नहीं, ‘मेड इन बिहार’ लिखा हो,” उन्होंने कहा।

‘नालंदा की शान’ से ‘पेपर लीक’ तक की यात्रा

नालंदा की ऐतिहासिक विरासत का ज़िक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “यह वही भूमि है जहां से बिहार ने पूरी दुनिया को शिक्षा का पाठ पढ़ाया, लेकिन आज बिहार की शिक्षा व्यवस्था को लोग पेपर लीक और धांधली के लिए जानते हैं।” उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों चरमरा चुके हैं। “यहां के अस्पतालों में लोग इलाज नहीं, अंतिम दर्शन के लिए जाते हैं,” राहुल ने तंज किया।

‘दो हिंदुस्तान’ और संविधान की रक्षा का मुद्दा

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा ने देश को दो हिस्सों में बांट दिया है  एक, जिसमें अंबानी-अडानी हैं, और दूसरा जिसमें किसान, मजदूर और गरीब हैं। उन्होंने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि देश के संसाधनों को कुछ पूंजीपतियों के हवाले किया जा रहा है। कहा की “मोदी डरते हैं, इसलिए संविधान को बदलने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि “हर बूथ पर चौकन्ने रहो, क्योंकि अब चुनाव सिर्फ सरकार बदलने का नहीं, देश बचाने का है।”

NSIT
Nsmch

नालंदा के लिए बड़ा ऐलान

अपने भाषण के अंत में राहुल गांधी ने वादा किया कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर नालंदा को एक बार फिर शिक्षा का वैश्विक केंद्र बनाया जाएगा। उन्होंने कहा, “हम यहां एक विश्वस्तरीय यूनिवर्सिटी बनाएंगे, जिससे बिहार फिर से ज्ञान और रोजगार की धरती बने।” उन्होंने नालंदा से कांग्रेस प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार, बिहारशरीफ से उमै़र खान, और हरनौत से अरुण कुमार के समर्थन में वोट मांगा।

नालंदा से राज की रिपोर्ट