LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : नववर्ष में नीतीश सरकार ने महिलाओं को दी सौगात, पटना के बाद इस जिले में पिंक बस की हुई शुरुआत, परिवहन मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

Bihar News : पटना के बाद बिहार के इस जिले में पिंक बस सर्विस की शुरुआत की गयी है. जिसे परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने hari झंडी दिखाकर रवाना किया है......पढ़िए आगे

Bihar News : नववर्ष में नीतीश सरकार ने महिलाओं को दी सौगात,
पिंक बस सर्विस की शुरुआत - फोटो : RAJ

NALANDA : राज्य में महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर बिहार सरकार लगातार नए कदम उठा रही है। इसी कड़ी में नालंदा जिले के बिहारशरीफ सरकारी बस स्टैंड से महिलाओं के लिए विशेष रूप से चलाई जाने वाली दो पिंक बसों का शुभारंभ किया गया। परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने हरी झंडी दिखाकर इन बसों को रवाना किया। 

मौके पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। पिंक बस सेवा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सार्वजनिक परिवहन से जोड़ने की दिशा में एक मजबूत पहल है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, नौकरी, व्यापार और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं, ऐसे में उनके लिए सुरक्षित और भरोसेमंद परिवहन व्यवस्था बेहद जरूरी है। पिंक बसों को खास तौर पर महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इन बसों में सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस सिस्टम और आपातकालीन सुविधा उपलब्ध कराई गई है। साथ ही बसों में महिला कंडक्टर की तैनाती की गई है, जिससे महिला यात्रियों को अतिरिक्त सुरक्षा का भरोसा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने का काम करेगी।

फिलहाल ये पिंक बसें बिहारशरीफ से जिले के प्रमुख मार्गों पर चलाई जाएंगी। इससे कॉलेज जाने वाली छात्राओं, कामकाजी महिलाओं, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सफर करने वाली महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्रों से शहर आने-जाने वाली महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा। आगे चलकर यात्रियों की मांग और जरूरत के अनुसार बसों की संख्या बढ़ाने की योजना है।

पिंक बसों के शुभारंभ पर स्थानीय महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिला यात्रियों ने कहा कि अक्सर सार्वजनिक परिवहन में असहज स्थिति का सामना करना पड़ता था, लेकिन पिंक बस सेवा शुरू होने से अब यात्रा अधिक सुरक्षित और सहज होगी। छात्राओं ने भी इसे एक सराहनीय पहल बताते हुए सरकार के प्रति आभार जताया। इस मौके पर सांसद कौशलेंद्र कुमार, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

NSIT
Nsmch

राज की रिपोर्ट