LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

नालंदा में निर्माणाधीन आरओबी का स्ट्रक्चर ढहा, कई मजदूर घायल, 2 की हालत गंभीर

Bridge Collapsed in Nalanda: नालंदा में निर्माणाधीन निर्माणाधीन आरओबी का स्ट्रक्चर ढहा,जिसमें दबकर वहां काम कर रहे 2 मजदूर की मौत हो गई,घटना के दौरान मौक पर अफरा-तफरी मच गई

नालंदा में निर्माणाधीन आरओबी का स्ट्रक्चर ढहा, कई मजदूर घायल
नालंदा में निर्माणाधीन आरओबी का स्ट्रक्चर ढहा, कई मजदूर घायल, 2 की हालत गंभीर- फोटो : NEWS 4 NATION

बिहार के नालंदा ज़िले के हरनौत में स्टेशन रोड पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का स्ट्रक्चर रविवार की शाम गिर गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में आधा दर्जन मजदूर घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

करोड़ों रुपये की लागत से गोनावा रोड पर बन रहे इस रेलवे ओवरब्रिज का काम पिछले एक वर्ष से अत्यंत धीमी गति से चल रहा था। स्थानीय जनप्रतिनिधि और बाजारवासी लगातार इसके तेज निर्माण की मांग कर रहे थे, क्योंकि धीमी गति के कारण खासकर बरसात के दिनों में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

फिलहाल पुलिस घटना की जांच प्रक्रिया में जुट गई है और मलबे को हटाने का काम जारी है। यह देखना होगा कि इस लापरवाही के लिए जिम्मेवार लोगों पर क्या कार्रवाई होती है।

वेना के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव की पहचान के लिए साथी कामगारों को बुलाया गया है बख्तियारपुर - बिहार शरीफ-नवादा-बरही एनएच-20 का फोरलेनिंग का काम तेज़ी से चल रहा है। यह काम गावर कम्पनी को सड़क एवं ओवर फ्लाई निर्माण का ठीका मिला है।


NSIT
Nsmch