LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

BIhar News: 102 एम्बुलेंस कर्मियों की नई कमेटी गठित, अमित कुमार पांडे तीसरी बार बने जिलाध्यक्ष

Bihar News: 102 एम्बुलेंस कर्मियों की पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव किया गया।

BIhar News: 102 एम्बुलेंस कर्मियों की नई कमेटी गठित, अमित कु
102 एम्बुलेंस कर्मियों की नई कमेटी गठित, अमित कुमार पांडे तीसरी बार बने जिलाध्यक्ष- फोटो : REPORTER

N4N डेस्क: नालंदा जिले में शुक्रवार को बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ (इंटेक) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें 102 एम्बुलेंस कर्मियों की पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव किया गया।इस चुनाव में अमित कुमार पांडे लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष चुने गए. 

वहीं, अन्य पदों पर—

सचिव : देवानंद दास

कार्यकारी अध्यक्ष : सिकंदर कुमार

कोषाध्यक्ष : पंकज कुमार

उप कोषाध्यक्ष : रवि कुमार

सदस्य : रंधीर राजा राम व मनीष कुमार निर्वाचित हुए।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद एम्बुलेंस कर्मियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल-मालाओं से सम्मानित किया और उनसे कर्मियों के हित में निरंतर संघर्ष करने की अपील की।

Diarch GO

जिलाध्यक्ष अमित कुमार पांडे ने कहा कि कर्मियों के विश्वास और एकजुटता की बदौलत उन्हें लगातार तीसरी बार यह जिम्मेदारी मिली है। वे कर्मियों की हर समस्या को मजबूती से सरकार और संबंधित विभागों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

कार्यकारी अध्यक्ष सिकंदर कुमार ने कहा कि 102 एम्बुलेंस कर्मी दिन-रात मरीजों की सेवा में लगे रहते हैं। सड़क दुर्घटनाओं से लेकर प्रसव पीड़ा और गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने तक, वे हर परिस्थिति में तत्पर रहते हैं। इसके बावजूद कर्मियों को नियमित वेतनमान, सेवा सुरक्षा, स्थायी नियुक्ति, दुर्घटना बीमा, अवकाश नीति और बेहतर कार्य परिस्थितियों जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ता है।

NSIT
Nsmch

कर्मियों की यह भी मांग है कि उन्हें स्वास्थ्य विभाग का स्थायी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए, ताकि असुरक्षा और अनिश्चित भविष्य की समस्या खत्म हो सके।

नई कमेटी ने संकल्प लिया कि वे आने वाले समय में कर्मियों के अधिकार और हितों की लड़ाई को पूरी मजबूती से लड़ेंगे।

मौके पर पंकज कुमार, रोशन कुमार, संजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार, लव कुश समेत कई एम्बुलेंस कर्मी मौजूद थे।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय