LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : नालंदा में एनडीए ने कार्यकर्त्ता सम्मेलन का किया आयोजन, ‘2025 में फिर से नीतीश’ के लगे जमकर नारे

Bihar News : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नालंदा में एनडीए कार्यकर्त्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें मंत्री मदन सहनी के साथ जदयू भाजपा के कई नेत्ता शामिल हुए.......पढ़िए आगे

Bihar News : नालंदा में एनडीए ने कार्यकर्त्ता सम्मेलन का किय
नालंदा में एनडीए कार्यकर्त्ता सम्मेलन - फोटो : RAJ

NALANDA : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए ने बुधवार को चंडी के मगध कॉलेज मैदान में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन किया। जदयू-भाजपा समेत सहयोगी दलों के हजारों कार्यकर्ता जुटे और “2025 में फिर से नीतीश” के नारे गूंजे। सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कार्यकर्ताओं से नीतीश सरकार की उपलब्धियां घर-घर तक पहुंचाने की अपील की। विधायक हरिनारायण सिंह ने भरोसा जताया कि 2025 में नीतीश ही मुख्यमंत्री बनेंगे। 

मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा कि सरकार ने 50 लाख युवाओं को रोजगार दिया है और अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने नालंदा में चार विश्वविद्यालय खोलने और पीएमसीएच को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल बनाने जैसे कामों का भी उल्लेख किया। जदयू के वरिष्ठ नेता संजय कान्त सिन्हा ने  कहा कि आज की राजनीति में “कनफुक्वा” यानी अफवाह फैलाने वाले और झूठी बातें करने वाले लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। 

उन्होंने इशारों-इशारों में प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे लोग सिर्फ समाज में भ्रम पैदा करना चाहते हैं, लेकिन जनता समझदार है और इन्हें कभी स्वीकार नहीं करेगी। कहा की “जो लोग समाज को जोड़ने का काम करेंगे, वही ईश्वर के समान माने जाएंगे। लेकिन जो लोग समाज में कटुता और वैमनस्य का बीज बोने का काम करेंगे, वे अंततः रसातल में जाएंगे। नीतीश कुमार ने हमेशा समाज को जोड़ा है और उनके कामों ने ही जनता का विश्वास जीता है।”

सिन्हा ने आगे कहा कि कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे गांव-गांव जाकर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की सच्चाई लोगों तक पहुंचाएं और किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक प्रचार का डटकर मुकाबला करें।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट