LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar News: राजगीर में एनसीसी का 8 दिवसीय ऑल इंडिया ट्रेक कैंप शुरू, 6 राज्यों से पहुंचे 510 कैडेट, युवाओं में दिखा देशभक्ति का जोश

Bihar News: प्राचीन इतिहास और सांस्कृतिक धरोहरों से सजे राजगीर की वादियां सोमवार से एनसीसी के युवा कैडेटों के जोश और अनुशासन से गूंज उठीं।

Bihar News: राजगीर में एनसीसी का 8 दिवसीय ऑल इंडिया ट्रेक कै
राजगीर में एनसीसी का 8 दिवसीय ऑल इंडिया ट्रेक कैंप शुरू- फोटो : reporter

Bihar News: प्राचीन इतिहास और सांस्कृतिक धरोहरों से सजे राजगीर की वादियां सोमवार से एनसीसी के युवा कैडेटों के जोश और अनुशासन से गूंज उठीं। जवाहर नवोदय विद्यालय, राजगीर के प्रांगण में “ऑल इंडिया ट्रेक कैंप 2025” का भव्य शुभारंभ हुआ। देश के 6 राज्यों  उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम से कुल 510 एनसीसी कैडेट, 15 पदाधिकारी और 40 सिविल स्टाफ इस राष्ट्रीय कैंप में भाग ले रहे हैं।

पहले दिन कैडेटों का डॉक्यूमेंट सत्यापन, बायोमैट्रिक उपस्थिति और आठ दिनों तक चलने वाली गतिविधियों के दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान कैंप परिसर में देशभक्ति गीतों की धुन और “जय हिन्द” के नारों से वातावरण गूंज उठा।

Diarch GO

कैंप के कार्यक्रमों में ट्रेकिंग, शारीरिक प्रशिक्षण, योगाभ्यास, पर्यावरण संरक्षण सत्र, और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल हैं। कैडेटों को नालंदा और राजगीर की ऐतिहासिक धरोहरों — विश्व शांति स्तूप, नालंदा विश्वविद्यालय, गिरियक डैम और अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण भी कराया जाएगा। इन यात्राओं का उद्देश्य युवाओं में भारतीय संस्कृति, इतिहास और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ाना है।

कैंप में रस्साकशी, वॉलीबॉल, पेंटिंग, क्विज़ प्रतियोगिता और सांस्कृतिक नाइट्स जैसी गतिविधियां भी आयोजित होंगी, जिससे टीम भावना और नेतृत्व कौशल का विकास हो सके।

NSIT
Nsmch

कैंप कमांडेंट कर्नल राजेश बाहरी ने बताया, “यह ट्रेक कैंप केवल शारीरिक प्रशिक्षण नहीं, बल्कि मनोबल और राष्ट्रभक्ति का संगम है। यह कैडेटों को ‘अनेकता में एकता’ की भावना से जोड़ता है और उन्हें अनुशासन व जिम्मेदारी की भावना सिखाता है।”

इस मौके पर सूबेदार मेजर ललिंद्र तिग्गा, कैप्टन अरुण तिवारी, एनसीसी अधिकारी मधुकांत, सूबेदार रूपेश गुरुंग, नितिन भिंगोड़े, और सत्येंद्र सिंह सहित कई अन्य सैन्य एवं सिविल अधिकारी मौजूद रहे।

राजगीर की शांत पहाड़ियों और ऐतिहासिक परिवेश में शुरू हुआ यह ट्रेक कैंप आने वाले दिनों में देश के भावी नायकों के लिए प्रेरणा का स्रोत साबित होगा।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय