LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Nawada Accident: तीन बच्चों से सिर से उठा पिता का साया! आंधी-बारिश के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, करंट लगने से हुई 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Nawada Accident:नवादा जिले के नगवेल गांव में बारिश और आंधी के दौरान करंट की चपेट में आकर प्रमोद प्रसाद की मौत हो गई। जानें पूरी घटना, पीड़ित परिवार की स्थिति और प्रशासन की प्रतिक्रिया।

Nawada Accident
करंट लगने से दर्दनाक मौत- फोटो : news4nation

Nawada Accident: नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड स्थित नगवेल गांव में बारिश और आंधी के दौरान एक दुखद घटना सामने आई। बिजली के करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय प्रमोद प्रसाद की मौत हो गई। प्रमोद मनु प्रसाद के पुत्र थे।घटना उस समय हुई जब प्रमोद अपने जानवर को लेकर खेत से घर लौट रहे थे। बारिश और आंधी के बीच वह एक बिजली के खंभे के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए और बेहोश होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने उन्हें देखा और तुरंत मदद के लिए आगे आए।

पहले प्रमोद प्रसाद को पीएससी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।प्रमोद दो महीने पहले ही धनबाद से अपने गांव आए थे, जहां वह प्राइवेट नौकरी करते थे। उनके परिवार में पत्नी रूबी देवी और तीन बच्चे हैं। परिवार की आजीविका का एकमात्र सहारा प्रमोद ही थे।

Diarch GO

थाना प्रभारी ने दी घटना की सूचना

नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार को घटना की सूचना दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

नवादा से अमन की रिपोर्ट