LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News: कर्ज के बोझ तले दबे युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट से उजागर हुए धोखे की दास्तान

Bihar News:एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें उसने गंभीर आरोप लगाए हैं।

Bihar News: कर्ज के बोझ तले दबे युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड
कर्ज के बोझ तले दबे युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट से उजागर हुए धोखे की दास्तान- फोटो : REPORTER

N4N डेस्क: नालंदा के लहेरी थाना क्षेत्र के भैंसासुर मोहल्ला में गुरुवार देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान सरमेरा थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव निवासी भोला पासवान के पुत्र सुजीत कुमार उर्फ सज्जू (35 वर्ष) के रूप में हुई है। सुजीत वर्तमान में भैंसासुर मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहा था।घटना स्थल से पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें उसने अपने मामा और एक दोस्त पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मृतक के साले सुधीर कुमार ने बताया कि सुजीत ने जुलाई महीने में अपने मामा को 50 से 60 लाख रुपये दिए थे, ताकि जमीन खरीदकर मकान बनाया जा सके। लेकिन मामा ने धोखे से गलत जमीन दिला दी और उसी पैसे से दूसरे स्थान पर अपने नाम से मकान लिखवा लिया। इसके बाद वह गुजरात भाग गया।

परिजनों के अनुसार, सुजीत के एक दोस्त ने उसे नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये लिए थे। दोस्त अब दिल्ली सचिवालय में नौकरी कर रहा है, लेकिन रुपये लौटाने से इंकार कर दिया। इसके अलावा मृतक पहले से भी करीब 50 लाख रुपये का कर्जदार था।

लगातार धोखे और कर्ज के बोझ से दबे सुजीत पिछले कई दिनों से तनाव में चल रहे थे। परिजनों ने बताया कि गुरुवार की रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। करीब ढाई बजे रात में जब परिवार के लोग कमरे में गए, तो देखा कि वह फंदे से लटका हुआ था। नजारा देख परिजनों के होश उड़ गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई

NSIT
Nsmch

लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि मौके से बरामद सुसाइड नोट में मृतक ने अपने मामा और दोस्त पर रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और फिर परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।

मृतक की पत्नी अर्चना कुमारी लखीसराय में सरकारी स्कूल में प्राचार्य हैं। उसकी एक 8 साल की बेटी भी है। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा है।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय