LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News: 20 लाख की चोरी का पर्दाफाश, रिटायर्ड प्रोफेसर के सूने घर में हुई सेंधमारी, चोर गिरफ्तार, जेवरात बरामद

एक बड़ी चोरी की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। चोर की की निशानदेही पर गैस सिलेंडर, सोने-चांदी के जेवरात और अन्य घरेलू सामान बरामद कर लिया गया है।...

 Theft of Rs 20 lakh exposed
20 लाख की चोरी का पर्दाफाश- फोटो : reporter

Bihar News: नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र से एक बड़ी चोरी की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। बसारबीघा मोहल्ला स्थित रिटायर्ड प्रोफेसर अजीत कुमार पोद्दार के घर में हुई करीब 20 लाख रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर गैस सिलेंडर, सोने-चांदी के जेवरात और अन्य घरेलू सामान बरामद कर लिया गया है।

थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि प्रोफेसर पोद्दार और उनकी पत्नी मार्च महीने में इलाज के सिलसिले में दिल्ली गए हुए थे। करीब दो महीने बाद, 24 मई को जब वे घर लौटे, तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर का नज़ारा देख उनके होश उड़ गए—नकदी, गहने और कीमती सामान गायब थे। इसके बाद उन्होंने थाने में आवेदन देकर करीब 20 लाख रुपये की चोरी की शिकायत दर्ज करवाई।

Diarch GO

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तफ्तीश शुरू की। गुप्त सूचना के आधार पर मोगल कुआं बौलीपर निवासी रामचंद्र राम के पुत्र कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात को कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया गैस सिलेंडर, सोने-चांदी के गहने और अन्य घरेलू वस्तुएं बरामद कर लीं।

थानाध्यक्ष ने यह भी खुलासा किया कि आरोपी ने कुछ जेवरात खंदक पर स्थित साईं ज्वेलर्स में बेचे थे। पुलिस ने दुकान संचालक को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। मामले में और लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है।

NSIT
Nsmch

इस वारदात ने यह साफ कर दिया है कि सूने घर चोरों के लिए आसान निशाना बनते जा रहे हैं, और ऐसे में स्थानीय लोगों व पुलिस को मिलकर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना होगा।

फिलहाल पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या यह चोरी अकेले की गई थी या किसी गिरोह के साथ मिलकर अंजाम दी गई थी।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय