LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

नालंदा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो ने मासूम को कुचला, गुस्साई भीड़ ने वाहन को किया आग के हवाले

Bihar News: एक दर्दनाक सड़क हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।मौत से आक्रोशित लोगों नें स्कॉर्पियो में आग लगा दी....

Nalanda Horrific road accident
नालंदा में भीषण सड़क हादसा- फोटो : reporter

Bihar News:बिहार के नालंदा जिले में गुरुवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक और उग्रता के माहौल में झोंक दिया। परबलपुर थाना क्षेत्र के एनएच-33 पर स्थित मई पेट्रोल पंप के समीप एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने पहली कक्षा में पढ़ने वाले मासूम छात्र को रौंद दिया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मई गांव निवासी नीतीश यादव के पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई है, जो अपने माता-पिता का इकलौता संतान था। मासूम की मौत की खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और पूरे गांव में मातम छा गया।

हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो चालक शंकर कुमार, जो उसी गांव का निवासी है, को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। गुस्साई भीड़ यहीं नहीं रुकी, उन्होंने स्कॉर्पियो को पहले बुरी तरह क्षतिग्रस्त किया और फिर उसमें आग लगा दी। चंद मिनटों में ही वाहन धू-धू कर जल गया और पूरी तरह राख में तब्दील हो गया।

Diarch GO

इस हादसे से नाराज लोगों ने एनएच-33 को करीब दो घंटे तक जाम कर रखा, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया और आसपास अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही हिलसा डीएसपी गोपाल कृष्ण और परबलपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक को भीड़ की मॉबलिंचिंग से बचाते हुए थाने ले जाकर हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, वाहन को आग लगाने और सड़क जाम करने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

NSIT
Nsmch

यह हादसा न केवल एक मासूम की जान ले गया, बल्कि प्रशासन और समाज दोनों के सामने गंभीर सवाल भी खड़े कर गया—सड़क पर सुरक्षा की, ट्रैफिक अनुशासन की, और भीड़ के आक्रोश की।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय