LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

नालंदा में मानव तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़: 'काजल ऑर्केस्ट्रा' से 13 नाबालिग बच्चियां रेस्क्यू, दिल्ली से आई टीम ने मारा छापा

नालंदा में मानव तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़: 'काजल ऑर्केस

Nalanda - : बिहार के नालंदा जिले के सरमेरा इलाके में रविवार को पुलिस और दिल्ली से आई विशेष जांच टीम ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाकर 'काजल ऑर्केस्ट्रा' के ठिकाने पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान ऑर्केस्ट्रा की आड़ में बंधक बनाकर रखी गई 13 नाबालिग लड़कियों को सकुशल मुक्त कराया गया है। जांच में खुलासा हुआ है कि रेस्क्यू की गई सभी लड़कियां और ऑर्केस्ट्रा चलाने वाले संचालक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र (रॉबर्ट्सगंज) के रहने वाले हैं। पुलिस ने मौके से एक महिला और एक पुरुष संचालक को हिरासत में ले लिया है। 

दिल्ली-पटना के शीर्ष अधिकारियों के निर्देश पर एक्शन

यह बड़ी छापेमारी राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो और पटना सीआईडी (कमजोर वर्ग) के एडीजी अमित कुमार जैन के विशेष दिशा-निर्देशों पर की गई। इस मिशन को अंजाम देने के लिए दिल्ली के 'रेस्क्यू फाउंडेशन', 'मिशन मुक्ति फाउंडेशन' और पश्चिम बंगाल के 'रेस्क्यू एंड रिलीफ फाउंडेशन' के विशेषज्ञों को शामिल किया गया था। नालंदा एसपी द्वारा गठित इस टीम ने महिला थाना, एएचटीयू (AHTU) और सरमेरा थाना पुलिस के साथ मिलकर पूरी गोपनीयता के साथ इस अड्डे पर दबिश दी। 

मेडिकल टेस्ट और सुरक्षित पुनर्वास की प्रक्रिया

रेस्क्यू की गई सभी नाबालिगों को फिलहाल महिला पुलिस की सुरक्षा में रखा गया है। अधिकारियों के अनुसार, नियमानुसार इन सभी बच्चियों का सबसे पहले चिकित्सीय (मेडिकल) परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद उन्हें जिला बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि उनके सुरक्षित पुनर्वास और घर वापसी की प्रक्रिया शुरू की जा सके। स्थानीय स्तर पर जिला बाल संरक्षण इकाई और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीमें भी इस प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। 

संचालकों पर कानूनी शिकंजा

हिरासत में लिए गए ऑर्केस्ट्रा संचालकों के खिलाफ सरमेरा थाने में मानव तस्करी और बाल श्रम जैसी सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस रैकेट के तार और कहाँ-कहाँ जुड़े हैं और क्या इसमें अन्य स्थानीय लोग भी शामिल हैं। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से इलाके में चल रहे अन्य अवैध ऑर्केस्ट्रा संचालकों के बीच हड़कंप मच गया है।

Report - Pranay raj

Diarch GO