LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Crime: रंजिश बनी खून की वजह, नगरनौसा में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप

Bihar Crime:बदमाशों ने 26 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime: रंजिश बनी खून की वजह, नगरनौसा में युवक की गोली

NALANDA : नालंदा के नगरनौसा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात बदमाशों ने डिबरापर गांव निवासी 26 वर्षीय कुंदन कुमार उर्फ कैलू की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना पुरानी थाना के समीप घटी, जब कुंदन अपने दोस्तों के साथ बैठा था। हमलावरों ने घात लगाकर कुंदन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे एक गोली उसके सीने में लगी और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

मृतक की पत्नी मधु देवी ने आरोप लगाया है कि यह हत्या पुराने पारिवारिक रंजिश का नतीजा है। कुछ महीने पहले उनके चचेरे देवर की अपहरण के बाद हत्या हुई थी, जिसका मुकदमा कोर्ट में चल रहा है। उसी दुश्मनी में कुंदन की भी जान ले ली गई।नगरनौसा थानाध्यक्ष पंकज कुमार पवन ने बताया कि मृतक की पत्नी के बयान पर छह नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

Diarch GO

पुलिस लगातार छापेमारी कर आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है। यह वारदात एक बार फिर जिले में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय