LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Crime News : नालंदा पुलिस ने चर्चित प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का किया खुलासा, चार आरोपियों को पश्चिम बंगाल से किया गिरफ्तार

Bihar Crime News :नालंदा पुलिस ने चर्चित प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime News : नालंदा पुलिस ने चर्चित प्रॉपर्टी डीलर हत्
प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का खुलासा - फोटो : RAJ

NALANDA : जिले के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड मामले में नालंदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या में शामिल चार बदमाशों को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के नरेंद्रपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी कोलकाता पुलिस के पार्क स्ट्रीट थाना और साउथ डिविजन मॉनिटरिंग टीम के सहयोग से की गई है। 

गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद राजा, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद औरंगज़ेब और मोहम्मद दानिश और मोहम्मद नाजिश उर्फ अज्जू है। एसपी भारत सोनी ने बताया कि 19 जून को नालंदा थाना क्षेत्र के पन्हेसा गांव के मस्जिद के समीप रजी अहमद उर्फ नन्नू को चार गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

Diarch GO

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी  राजगीर के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया। इस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय इनपुट के आधार पर  गिरफ्तार किया गया है । जांच के दौरान पता चला कि मृतक का मोहम्मद साकिब और मोहम्मद समीर के साथ गांव में जमीनी विवाद चल रहा था । इसी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया था । हालांकि दोनों आरोपी पुलिस की पकड़ से अभी दूर है।

पुलिस टीम ने आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, लोहे की बनी एक पिस्टल तथा पिस्टल के मैगजीन से तीन जिंदा कारतूस बरामद किया है।  छापेमारी टीम में डीएसपी सुनील कुमार सिंह ,सर्किल इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह, राजगीर थानाध्यक्ष रमन कुमार , डीआईयू ड प्रभारी आलोक कुमार , लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार , नालंदा थानाध्यक्ष निशि कुमार ,सिलाव थानाध्यक्ष इरफान खान, गिरियक थानाध्यक्ष दीपक कुमार , छबीलापुर थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद, वेन थानाध्यक्ष रवि कुमार व पुलिस बल के जवान शामिल थे ।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट