LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar Police: बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 6 पुलिस अधिकारियों का तबादला, कई थानों की बदली कमान

Bihar Police: बिहार पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल किया गया है। ...

Nalanda Police Reshuffle New SHOs Posted in Three Stations
बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल- फोटो : reporter

Bihar Police: बिहार  पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल किया गया है। 6 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया गया है। नालंदा जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने तथा पुलिसिंग व्यवस्था में नई ऊर्जा भरने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने पुलिस महकमे में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत छह पुलिस पदाधिकारियों का तबादला और नव-पदस्थापन किया गया है। इस बदलाव के बाद करायपरसुराय, इस्लामपुर और अस्थावां जैसे महत्वपूर्ण थानों को नए थानाध्यक्ष मिले हैं।

पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार, अस्थावां थाना के थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक उत्तम कुमार को प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित कर पुलिस केंद्र, नालंदा भेज दिया गया है। उनकी जगह चंडी अंचल के अंचल पुलिस निरीक्षक सत्यम चंद्रवंशी को अस्थावां थाना की कमान सौंपी गई है। माना जा रहा है कि अपराध नियंत्रण और जनसंपर्क को मजबूत करने की जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर होगी। वहीं इस्लामपुर थाना में भी नेतृत्व परिवर्तन किया गया है। यहां के थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय को बिहार अंचल का अंचल पुलिस निरीक्षक बनाया गया है। उनकी जगह करायपरसुराय के थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक रणविजय कुमार को इस्लामपुर थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Diarch GO

फेरबदल की इस कड़ी में साइबर थाना में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक चंदन कुमार सिंह को चंडी अंचल का अंचल पुलिस निरीक्षक बनाया गया है। वहीं बिहार थाना में तैनात कनीय पुलिस अवर निरीक्षक सुशील कुमार पासवान को पदोन्नत जिम्मेदारी देते हुए करायपरसुराय थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। एसपी भारत सोनी ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया है। पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस प्रशासनिक बदलाव से जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था की निगरानी और जनता को त्वरित पुलिस सेवा उपलब्ध कराने की व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी।

पुलिस महकमे में हुए इस फेरबदल को आगामी चुनौतियों, बढ़ते अपराध पर अंकुश और बेहतर पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब निगाहें नए पदाधिकारियों की कार्यशैली और उनके नेतृत्व में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर टिकी हैं।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- राज पाण्डेय