LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, चार थानों के बदले थानेदार, चोरी और लापरवाही पर गिरी गाज, 24 घंटे में जॉइनिंग का आदेश

Bihar Police News :नालंदा में जुर्म पर शिकंजा कसने और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।...

Nalanda Police Reshuffle After Lapses Four SHOs Transferred
चार थानों के बदले थानेदार- फोटो : reporter

Bihar Police News:  बिहार  में जुर्म पर शिकंजा कसने और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक  के निर्देश पर नालंदा पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने जिले के चार थानों और कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला करते हुए नई तैनाती का आदेश जारी किया है। सभी अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर अपने नए पद पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

Diarch GO

जारी आदेश के मुताबिक हिलसा थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार को अब राजगीर थाना की कमान सौंपी गई है। वहीं राजगीर के तत्कालीन थानाध्यक्ष रमण कुमार को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। उनकी जगह हिलसा सर्किल इंस्पेक्टर चंद्रभानू को हिलसा थानाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा चेरो ओपी प्रभारी रौशन कुमार को परबलपुर थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं लहेरी थाना में तैनात दारोगा सर्वेश कुमार राय को चेरो ओपी का प्रभारी बनाया गया है। न्यायालय में पदस्थापित अमरदीप कुमार को हिलसा सर्किल इंस्पेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि परबलपुर के पूर्व थानाध्यक्ष संजीव कुमार को लहेरी थाना में तैनात किया गया है।

NSIT
Nsmch

सूत्रों के अनुसार, परबलपुर थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी, सेंधमारी और अन्य आपराधिक वारदातों पर प्रभावी नकेल नहीं कस पाने की वजह से तत्कालीन थानाध्यक्ष संजीव कुमार को वहां से हटाया गया। वहीं राजगीर थाना के तत्कालीन प्रभारी रमण कुमार पर ड्यूटी के दौरान गैरहाज़िर रहने के आरोप के बाद उन्हें पुलिस लाइन भेजने का फैसला लिया गया।

एसपी भारत सोनी ने कहा कि यह फेरबदल जिले में अपराध नियंत्रण, पुलिस व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने और जनता में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी नवपदस्थापित अधिकारी तय समय के भीतर कार्यभार संभालें और जुर्म, बदमाशों तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि जिले में अमन-ओ-अमान कायम रहे।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय