LATEST NEWS

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

Nalanda News: नीट पेपर लीक पर 'बिहार बंद' को लेकर प्रशासन अलर्ट, DM-SP की मौजूदगी में निकला फ्लैग मार्च, उपद्रवियों को चेतावनी

नीट पेपर लीक मामले में शनिवार को प्रस्तावित 'बिहार बंद' को लेकर नालंदा प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।DM और SP की अगुवाई में बिहारशरीफ की सड़कों पर भारी पुलिस बल ने फ्लैग मार्च निकाला।पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून हाथ में लेने पर सख्त कार्रवाई होगी।

Nalanda Police Flag March
नालन्दा DM-SP की मौजूदगी में निकला फ्लैग मार्च, उपद्रवियों को चेतावनी- फोटो : Reporter

नीट पेपर लीक मामले को लेकर शनिवार को प्रस्तावित बिहार बंद से पहले नालंदा पुलिस ने अपनी तैयारियों का जोरदार प्रदर्शन किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और पेपर लीक दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर बुलाए गए बंद को देखते हुए शुक्रवार शाम बिहारशरीफ में विशाल फ्लैग मार्च निकाला गया। श्रम कल्याण केंद्र मैदान से शुरू हुआ यह मार्च सायरन बजाती पुलिस गाड़ियों और भारी संख्या में जवानों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा, ताकि आम जनता में सुरक्षा का भरोसा बहाल किया जा सके।


डीएम और एसपी ने खुद संभाली कमान

इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व नालंदा की जिलाधिकारी उदिता सिंह और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने संयुक्त रूप से किया। मार्च के दौरान अधिकारियों ने शहर के विभिन्न संवेदनशील चौराहों और प्रमुख बाजारों का मुआयना किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात जवानों और पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।


अफवाहों से दूर रहने और शांति बनाए रखने की अपील

जिलाधिकारी उदिता सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार बंद के मद्देनजर पूरे जिले में पुख्ता और कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। शहर के सभी संवेदनशील इलाकों में दंडाधिकारियों (मजिस्ट्रेट) के साथ अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने जिलेवासियों से शांति व आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।


उपद्रवियों और नियम तोड़ने वालों को पुलिस की चेतावनी

पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने सख्त लहजे में कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन कानून को हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। जबरन दुकानें बंद कराने, सड़क जाम करने या सरकारी/निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर पुलिस सख्ती से निपटेगी। इस फ्लैग मार्च में डीएसपी रंजन कुमार, रामदुलार प्रसाद, ऋषभ आनंद, संजय कुमार जायसवाल, अमरनाथ, श्याम किशोर रंजन, सार्जेंट मेजर राजमणि और थानाध्यक्ष सम्राट दीपक, रंजीत कुमार रजक, शैलेश कुमार झा समेत कई आला पुलिस अधिकारी शामिल रहे।

नालंदा से राज की रिपोर्ट